Karanpur Bypoll: विधायक से पहले मंत्री बने सुरेंद्र पाल सिंह हार गए चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी ने 11 हजार वोटों से हराया

श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 11 हजार 261 वोटों से हरा दिया है।

Karanpur Bypoll: विधायक से पहले मंत्री बने सुरेंद्र पाल सिंह हार गए चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी ने 11 हजार वोटों से हराया

Karanpur Bypoll: राजस्थान की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट (Karanpur Seat Result) पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसमें कांग्रेस की जीत हुई है और सत्ताधारी भजनलाल सरकार के मंत्री और भाजपा की ओर से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हार गए हैं। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 11 हजार 261 वोटों से हरा दिया है। दरअसल कुन्नर को 94761 वोट मिले हैं तो वहीं टीटी को 83500 वोट ही मिले।

विधायक बनने से पहले बने मंत्री 

बता दें कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भाजपा ने सरकार में राज्य मंत्री बना दिया था। दरअसल राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विधायक बनने से पहले मंत्री बने नेता चुनाव (Karanpur Election) हार गए हों। गौरतलब है कि नवंबर में हुए राजस्थान के विधानसभा चुनाव में श्रीकरणपुर सीट पर वोटिंग नहीं हुई थी क्योंकि इस सीट पर खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह का चुनाव से पहले निधन हो गया था।

भाजपा की तानाशाही पर तमाचा

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश भाजपा की तानाशाही पर तमाचा है। 

मंत्री पद रहेगा या नहीं

इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान हुआ था, जिसके बाद आज 8 जनवरी को नतीजे घोषित किए गए। बता दें कि चुनाव जीतने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी (BJP Minister Surendra Pal Singh TT) को भजनलाल सरकार में मंत्री बनाने से यह सीट चर्चा में बनी हुई थी। अब सवाल ये उठता है कि परिणाम आने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह टीटी मंत्री पद पर बरकरार रहेंगे या नहीं।