IPL 2024: रनों की बारिश में बही मुंबई की उम्मीदें, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को मिली करारी हार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कुछ भी ठीक नही चल रहा है। सीजन में नए कप्तान के साथ उतरी मुंबई जीत के रास्ते पर नही लौट पा रही है। दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और डीसी के बीच खेले गए मैच में एमआई को छठी हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2024: रनों की बारिश में बही मुंबई की उम्मीदें, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को मिली करारी हार

IPL 2024: हार्दिक पांड्या (hardik pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए इस सीजन कुछ भी ठीक नही चल रहा है। सीजन में नए कप्तान के साथ उतरी मुंबई जीत के रास्ते पर नही लौट पा रही है। दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और डीसी के बीच खेले गए मैच में एमआई को छठी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 9 नंबर पर पहुंच गई है। वहीं इस मैच को आखिरी ओवर में जीतने वाली दिल्ली कैपिटल पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। ऐसे में एमआई के फैंस बाते करने लगे हैं कि क्या उनकी फेवरेट टीम प्ले ऑफ से बाहर हो जायेगी या फिर अभी भी कुछ उम्मीदें बरकरार है। ऐसा भी नहीं है की मुंबई की टीम परफॉर्म नहीं कर रही है। टीम के बैट्समैन और बॉलर परफॉर्म तो कर रहे हैं लेकिन उन्हें जीत नसीब नही हो रही है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे मुंबई की टीम प्लेऑफ में अब भी पहुंच सकती है।

मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने का ये है फॉर्मूला

आईपीएल 2024 के इस सीजन में मुंबई की टीम ने अब तक 9 मैचों में से 6 मैचों में हार और तीन मैचों में जीत हासिल की है। अभी जरूर मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ 9 नंबर पर है लेकिन अभी भी उसके पास प्ले ऑफ में पहुंचने के चांसेज बने हुए है। अभी भी एमआई को इस सीजन में 5 मैच खेलने है। ऐसे में टीम को अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे। ऐसी स्थिति में उसे कुल 16 अंक हो जायेंगे। जीत के साथ एमआई को अपने नेट रन रेट को भी बेहतर बनाए रखना होगा। क्योंकि अगर किसी और टीम के भी 16 अंक हों तो भी रन रेट के आधार पर टीम टॉप फोर में जगह बना सके। साथ ही बेहतर नेट रन रेट के अलावा बाकी टीम के प्रदर्शन पर भी मुंबई को निर्भर रहना पड़ेगा। इस आईपीएल में जिस तरह सभी टीमों की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। खासतौर पर जिस तरह लगातार 200 से ज्यादा रन बन रहें है ऐसे में मुंबई के लिए ये राह आसान नजर नहीं आती है।

जैक फ्रेजर मेकगर्क ने मैदान पर मचाया कोहराम

दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा टोटल स्कोर बोर्ड पर टांगा। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जैक फ्रेजर मेकगर्क (jack fraser mcgurk) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर 84 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स् ने 25 गेंदों पर नाबाद 48 रन जड़े। शाई होप ने 17 गेंद में 41 और अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद में 36 रन बनाये। इसके बाद दिल्ली ने मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की टीम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए रसीख सलाम और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये।