Holi 2024 : होली पर अगर चढ़ गई है भांग और शराब तो करें ये उपाय, मिलेगा तुरंत आराम

होली मतलब फूल ऑन इंटरटेंनमेंट और कुछ लोगों के लिए इंटरटेंमेंट मतलब मादक पदार्थ ही होते है। ऐसे मे इस दिन कुछ लोग इसका हद से ज्यादा सेवन कर लेते है जिसके बाद उनकी हालत खराब हो जाती है। तो आज हम आपको बतायेंगे कि आप कैसे आप इस भांग या शराब के नशे को आसानी से उतार सकते है। 

Holi 2024 : होली पर अगर चढ़ गई है भांग और शराब तो करें ये उपाय, मिलेगा तुरंत आराम

Holi 2024 : रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है। ऐसे में हर कई होली की तेयारी कर रहा है। घरों में चिप्स, पापड़ औऱ गुझिया बनने की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। जी, हां होली मतलब फूल ऑन इंटरटेंनमेंट और कुछ लोगों के लिए इंटरटेंमेंट मतलब मादक पदार्थ ही होते है। ऐसे मे इस दिन कुछ लोग इसका हद से ज्यादा शराब और भांग जैसी चीजों का सेवन कर लेते है जिसके बाद उनकी हालत खराब हो जाती है। तो आज हम आपको बतायेंगे कि आप कैसे आप इस भांग या शराब के नशे को आसानी से उतार सकते है। 

खट्टी चीजों का करें सेवन

भांग या शराब का नशा उतारने के लिए जितना ज्यादा हो सकें, उतना ज्यादा खटीं चीजों का सेवन करें। ऐसा करने से नशा जल्दी उतरता है। जैसे की इमली, संतरा, या खटाई। इन सब में सबसे कामगर नींबू है। अगर आप नींबू का खा सकते है तो ये बहुत जल्द ही नशा उतार देता है। 

सरसों का तेल

सरसों का तेल कई समस्याओं का समाधान है। ठीक उसी तरह ये नशा उतारने में भी सहायक है। भांग का नशा उतारने में सरसों का तेल भी काफी असरदार है। अगर भांग ज्यादा होने की वजह से कोई व्यक्ति बेहोश हो गया है, तो उसे कुछ खिला पाना असंभव है। ऐसे में सरसों का तेल आपके काफी काम आ सकता है। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म करने के बाद एक-दो बूंद कान में डालने से व्यक्ति आसानी से होश में आ जाएगा।

अदरक

अदरक का सेवन करने से भी नशा काफी जल्द उतर जाता है। इसके लिए एक अदरक का टुकड़ा लें फिर उसको नशे वाले व्यकित को चूसने के लिए दे दें। इसका सेवन करना से उसका नशा काफी जल्दी उतर जायेगा।