GANESH CHATURTHI 2023: मिट्टी ही नहीं, इन चीजों से बनी बप्पा की मूर्ति भी घर में कर सकते हैं स्थापित

GANESH CHATURTHI 2023: पूरे देश में गणेश उत्सव का शुभारंभ 19 सितंबर 2023, मंगलवार से हो रहा है, जिसके बाद बप्पा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी यानी 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन होगा। देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम है।

GANESH CHATURTHI 2023: मिट्टी ही नहीं, इन चीजों से बनी बप्पा की मूर्ति भी घर में कर सकते हैं स्थापित

GANESH CHATURTHI 2023: सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में भगवान गणेश (Lord Ganesha) को प्रथम पूज्य देव माना जाता है। सभी देवताओं में भगवान गणेश को सर्वोपरि माना जाता है। हर वर्ष गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) के दौरान अधिकतर लोग मिट्टी से बनी गणेश जी की मूर्ति को अपने घर लाते हैं और उसकी पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी की जगह हम लकड़ी और हल्दी आदि से भी गणपति की मूर्ति बना सकते हैं। इस प्रकार की मूर्तियां भी व्यक्ति को विशेष लाभ पहुंचा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मिट्टी के अलावा और किन किन चीजों से बनी गणेश जी मूर्ति को गणेश चतुर्थी के मौके पर स्थापित करना शुभ माना जाता है।

गोबर से बनी मूर्ति

मिट्टी के अलावा भगवान गणेश की गोबर से बनी मूर्ति भी व्यक्ति को विशेष लाभ पहुंचाती है। घर में इसकी स्थापना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि गाय के गोबर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आप मिट्टी की जगह गोबर से बनी गणेश जी की मूर्ति को घर में स्थापित करते है तो यह आपके लिए काफी फलदायक साबित होगी।

लकड़ी से बनी मूर्ति

मिट्टी और गोबर के अलावा आप लकड़ी की मूर्ति की भी स्थापना कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर में गणेश जी की लकड़ी की मूर्ति लाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे शुभ पीपल, आम या नीम की लकड़ी मानी जाती है। कहा जाता है कि इन पेड़-पौधों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार लकड़ी की मूर्ति को स्थापित करने से वास्तु-दोष कम होता है।

धातु से बनी मूर्ति

वहीं अगर आप बप्पा की बड़ी मूर्ति को स्थापित करने में असमर्थ है तो आप गणेश उत्सव के दौरान किसी भी धातु से बनी मूर्ति को स्थापित कर सकते हैं। इसके अंतर्गत आप सोने, चांदी या पीतल से बनी गणपति जी की मूर्ति को अपने घर स्थापित कर सकते हैं।