Bijnor kisan maut: बिजनौर में गन्ना मिल के कैन केरियर में गिरने से किसान की हुई मौत, नही मिला शव

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में चड्ढा ग्रुप शुगर मिल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को गन्ना लेकर आए किसान की गन्ना चेन में गिरने से मौत हो गई।

Bijnor kisan maut: बिजनौर में गन्ना मिल के कैन केरियर में गिरने से किसान की हुई मौत, नही मिला शव

Bijnor kisan maut: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में चड्ढा ग्रुप शुगर मिल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को गन्ना लेकर आए किसान की गन्ना चेन में गिरने से मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक किसान की पहचान तुकमान उर्फ बबलू के रूप में हुई है।

केन कैरियर में गिरने से हुई मौत 

जानकारी के मुताबिक चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर गांवड़ी निवासी तुकमान उर्फ बबलू (50 वर्ष) बुधवार-गुरुवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर चड्ढा ग्रुप शुगर मिल चांदपुर पहुंचा था। बबलू केन यार्ड में तौल के बाद चेन पर ट्रॉली को खाली कर रहा था। इसी दौरान वह गन्ना चेन में गिर गया और गन्ने में दबने से उसकी मौत हो गई।

नही मिला किसान का शव

केन कैरियर में गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इतना ही नही किसान की शव भी नही मिला है, उसकी केवल लोई मिली हैं। किसान का शव क्षत-विक्षत होगया। उसकी मौत पर किसानों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें किसान मिल की गन्ना चेन में गिरते नजर आ रहा है।