Kota Current in Shiv Barat: राजस्थान के कोटा में शिव बारात में फैला करंट, 14 बच्चे झुलसे

देश भर में आज भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस बीच ही कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जा रही शिव बारात में करंट फैल गया। करंट फैलने से शिव बारात में शामिल 14 से ज्यादा बच्चे झुलस गए हैं।

Kota Current in Shiv Barat: राजस्थान के कोटा में शिव बारात में फैला करंट, 14 बच्चे झुलसे

Kota Current in Shiv Barat: देश भर में आज भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस बीच ही कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जा रही शिव बारात में करंट फैल गया। करंट फैलने से शिव बारात में शामिल 14 से ज्यादा बच्चे झुलस गए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरएसल ये मामला सगतपुरा स्थित काली बस्ती का है, जहां आज शिव बारात निकाली जा रही थी। 

हाईटेंशन लाइन से डंडा टच होने से हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबित यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान अचानक से झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे करंट दौड़ा। बताया जा रहा है कि जहां से शिव बारात निकल रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। जिस कारण करंट तेजी से फैला। फौरन सभी बच्चों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों का फूटा गुस्सा

बता दें कि हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है। वहीं इस बार भी आयोजन किया गया था, जिसमें कई बच्चे अकेले ही पहुंचे थे। घटना के बाद मौके पर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गई। जैसे तैसे कर मोहल्ले के लोग बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की तरफ भागे।वहीं इस बीच घायल बच्चों के परिजनों को जब हादसे के बारे में जानकारी हुई तो वो फौरन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां गुस्से में आकर परिजनों ने आयोजकों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं  IG रविदत्त गौड़ ने बताया कि एक बच्चा 70 और एक 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। उनकी हालत गंभीर है। हालांकि बाकी बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बता दें कि सभी की उम्र 9 से 16 साल के बीच है।