Congress: देवेंद्र यादव को मिली दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पार्टी का किया धन्यवाद

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव की नियुक्ति की गई है। पदभार संभालने के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Congress: देवेंद्र यादव को मिली दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पार्टी का किया धन्यवाद

Congress: कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव (Congress leader Devendra Yadav) ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। इस दौरान अजय माकन (Ajay Maken), पूर्व दिल्ली अध्यक्ष अनिल चौधरी, हारून युसूफ समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण- देवेंद्र यादव 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) की नियुक्ति की गई है। पदभार संभालने के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह मुश्किल समय है और कई कठिनाइयां सामने है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वह सभी वर्ग के लोगों तक पहुंचेंगे। केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी हैं देवेंद्र यादव

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने 7 दिन पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद (Delhi Congress President post) से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले सप्ताह देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया था। देवेंद्र यादव दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी हैं।