Bihar RJD leader: बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में बेखौफ बदमाशों के हौसले बहुत बुलंद है। यहां मुंगेर जिले में गुरुवार (3 अक्टूबर) बेखौफ अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल नेता और प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar RJD leader: बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar RJD leader: बिहार  (Bihar) में बेखौफ बदमाशों के हौसले बहुत बुलंद है। यहां मुंगेर जिले (Munger district) में गुरुवार (3 अक्टूबर) बेखौफ अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नेता और प्रदेश महासचिव पंकज यादव (State General Secretary Pankaj Yadav) को गोली मार दी। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरजेडी नेता पंकज यादव (RJD leader Pankaj Yadav) आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने उन्हें दौड़ा कर गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

आरजेडी नेता को बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली

घटना मुंगेर जिले के सफिया सराय थाना इलाके (Safia Sarai police station area) के हवाई अड्डा मैदान की है। गुरुवार (3 अक्टूबर) की सुबह जब आरजेडी नेता पंकज यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले तो, पहले से मनसूबाबंदी कर बैठे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरजेडी नेता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो अपराधियों ने आरजेडी नेता पंकज यादव को बिल्कुल सामने से तीन गोलियां मारी है। ये तीनों गोलियां उनकी छाती में लगी है।

पुलिस महकमे में मची खलबली  

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। फिलहाल पुलिस मामले पर कुछ भी बोलने से कतरा रही है। दूसरी तरफ, आरजेडी नेताओं ने पूरी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि आरजेडी नेता को किसने और क्यों गोली मारी।  

पिछले महीने ही बीजेपी नेता की हत्या हुई थी 

सितंबर के महीने में भी पटना (Patna) में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा (BJP Mandal President Shyam Sundar Sharma) उर्फ मुन्ना शर्मा की बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी टीम (SIT team) का गठन किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) से आरोपी की पहचान की गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था।