Ishaan khattar girlfriend: ईशान खट्टर ने अपना रिलेशनसिप किया कंफर्म, गर्लफ्रेंड का हाथ थामें आए नजर

Ishaan khattar girlfriend : बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में ईशान को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया है।

Ishaan khattar girlfriend: ईशान खट्टर ने अपना रिलेशनसिप किया कंफर्म, गर्लफ्रेंड का हाथ थामें आए नजर

Ishaan khattar girlfriend: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (ishan khattar ) अक्सर सुर्खियों में रहते है। लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रहे है। या यूं कहे कि एक बार फिर वो प्यार की गिरफ्त में आ गिरे तो ये गलत नहीं होगा। कुछ समय पहले ही उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें उड़ रही थी जिसमें उनका नाम एक मलेशियाई मॉडल चांदनी बेज (malaysian model chandni baij) के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसमें ईशान अपनी बाइक पर घूमते नजर आ रहे थे साथ में उनके पीछे एक मिस्ट्री गर्ल (mystry girl ) नजर आ रही थी। जिसे देखने का बाद लोग गेस कर रहे थे की वो उनकी नयी गर्लफ्रेंड है।

मलेशियाई मॉडल को कर रहे है डेट

ईशान और चांदनी के रिश्ते की खबरें कई दिन से बी-टाउन (B-town ) में छाई हुई है। हालांकि ईशान या चांदनी में से किसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन हाल ही में दोनों लव बर्डस को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया है।जहां दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे थे। जिसके बाद ईशान ने अपनी महबूबा के लिए कार का दरवाजा खोला। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने पैप्स को पोज भी दिये और फोटोज क्लिक कराई। ये वीडियो देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि ईशान ने अपना रिलेशनशिप चांदनी बेज के साथ कंफर्म कर दिया है। 

चंकी की लाडली को कर चुके है डेट 

आपको बता दें कि इसके पहले ईशान बॉलीवुड एक्टर चंकी पाण्डेय (chunky pandey)की बेटी अन्नया पाण्डेय(ananya pandey) को भी डेट कर चुके हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। अन्नया और ईशान की दोस्ती फिल्म खाली पीली (khali peeli )से हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और रिलेशनशिप में आ गए। 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक पॉजिटिव वे में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था।