Virat-Anushka son: अनुष्का विराट के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटे का हुआ जन्म

पिछले कई दिनों से अनुष्का की प्रेगनेंसी को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही थी। हालांकिअब ये कंफर्म हो गया है कि ये खबरें महज अफवाहें नही बल्कि सच है। बॉलीवुड के मोस्ट लव कपल ने बेबी बॉय का वेलकम किया है।

Virat-Anushka son: अनुष्का विराट के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटे का हुआ जन्म

Virat-Anushka son: बॉलीवुड के गलियारों से एक गुड न्यूज सामने आई है। इस खबर का शायद हर किसी को लंबा इंतजार था क्योंकि इस खबर को लेकर कई बातें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। औऱ अब ये खबर कंफर्म हो गई है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Bollywood actress Anushka Sharma) और फेमस क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पेरेंटस बन गए (Cricketer Virat Kohli became a parent for the second time) है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है। 

अनुष्का ने फैंस को दी गुड न्यूज

पिछले कई दिनों से अनुष्का की प्रेगनेंसी को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही थी। हालांकिअब ये कंफर्म हो गया है कि ये खबरें महज अफवाहें नही बल्कि सच है। बॉलीवुड के मोस्ट लव कपल ने बेबी बॉय का वेलकम किया है। अनुष्का ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर 15 फरवरी को एक बेटे का जन्म हुआ है। 

बेटे का नाम किया रिवील

बेटे के जन्म की खुश खबरी के साथ ही कपल ने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। बता दें कि कपल ने अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम 'अकाय' रखा है। तुर्किक भाषा में अकाय का अर्थ चमकता चांद यानी कि पूर्णिमा का चांद या फिर पूर्णिमा की चांदनी की झीनी रोशनी होता है। कपल ने इस बात का जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की और साथ ही उन्होने अपने फैंस से उनका प्राइवेसी का भी ख्याल रखने को कहा है।