Online Return Policy: रोजाना करते है ऑनलाइन शॉपिंग तो हो जाएं सावधान, बदल गये है ये नियम

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको सोशल मीडिया या फिर अपने वॉट्सऐप पर ये जानकारी जरूर मिल गई होगी कि अब कई चीजों को आप रिटर्न नहीं कर पाएंगे। वहीं खबर आई है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अपनी कुछ पॉलिसी में बदलाव किया है।

Online Return Policy: रोजाना करते है ऑनलाइन शॉपिंग तो हो जाएं सावधान, बदल गये है ये नियम

Online Return Policy: हर कोई आजकल ऑनलाइन शॉपिंग करता है।  लेकिन आज की खबर खासकर उन लोगों के लिए जो फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म से सबसे ज्यादा खरीदारी करते हैं फिर चाहे वो ग्रोसरी का समान हो स्मार्टफोन हो, टैबलेट या क्लोथिंग का किसी भी तरह का सामान हो मार्केट में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज आजकल बहुत बढ़ गया है। यही वजह है कि लोग हर एक चीज ऑनलाइन मंगाने लगे हैं। ऐसे में कभी कदार क्या होता है कि कोई न कोई चीज डिफेक्टिव निकल जाती है। तो जाहिर सी बात है य तो आप उसे रिप्लेस करोगे या फिर अपने पैसे रिटर्न मांगोगे। अब इसी में एक उड़ती-उड़ती खबर आई कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अपनी कुछ पॉलिसी में बदलाव किया है।

फ्लिपकार्ट और अमेजन की रिटर्न पॉलिसी हुई चेंज

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको सोशल मीडिया या फिर अपने वॉट्सऐप पर ये जानकारी जरूर मिल गई होगी कि अब कई चीजों को आप रिटर्न नहीं कर पाएंगे। ये बात उन लोगों के लिए हैरानी की है जो सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे थे। दरअसल पिछले कुछ सालों में लोगों के ऑनलाइन शॉपिंग करने का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। जो किसी भी दुकान या स्टोर के बजाय ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स से चीजें लेते थे। इसके मुताबिक फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किए हैं। बहुत से लोगों के मन में इसको लेकर काफी कन्फ्यूजन भी चलिए आपको बताते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है।

पॉलिसी में बदलाव की खबरें

देशभर में लाखों-करोड़ों लोग ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स का यूज करते हैं और अपनी रोजमर्रा की चीजें घर पर डिलीवर करवाते हैं। सोशल मीडिया पर रिटर्न और रिप्लेस पॉलिसी को लेकर चल रही खबरों ने ऐसे तमाम लोगों को अब चिंता में डाल दिया। ग्रोसरीज़ जो आप मंगाते थे उस पर तो कोई अपडेट नहीं है। लेकिन ऐसी खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम अब वापस नहीं होंगे और इन्हें आपको सर्विस सेंटर लेकर जाना ही होगा। दावे के मुताबिक इसमें स्मार्टफोन, नोटबुक से लेकर TWS और टैबलेट जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ को शामिल किया गया है। चलिए इस दावे के सच्चाई के बारे में भी जान लेते हैं। 

दरअसल अमेजन या फिर फ्लिपकार्ट की तरफ से पॉलिसी में बदलाव को लेकर ऐसी कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। दोनों ही साइट्स पर पुरानी ही पॉलिसी नजर आ रही हैं, दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। आप अभी भी अपने अलग-अलग प्रोडक्ट को पांच या सात दिन के अंदर रिप्लेस या रिटर्न कर सकते हैं। यानी फिलहाल इस तरह की कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, इसीलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है और खुलकर आप शॉपिंग कर सकते हैं।

आप जब भी कोई प्रोडक्ट खरीदें तो पेमेंट करने से पहले उसकी रिटर्न या फिर रिप्लेस पॉलिसी जरूर देख लें, कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें रिटर्न नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आप सोच समझकर ही उन्हें ऑर्डर करें। हालांकि ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक आइटम आप रिटर्न भी कर सकते हैं और खराब होने पर रिप्लेस का ऑप्शन मिलेगा।