Akhilesh yadav tweet: इलाहाबादी अमरुद पर अखिलेश यादव ने की सियासत, विपक्ष बोला-आप अमरूद ही बेचते रह जाएंगे

इलाहाबादी अमरुद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को व्यंग करना भारी पड़ गया। उलके पोस्ट पर लगातार विपक्ष कटाक्ष कर रहा है।

Akhilesh yadav tweet: इलाहाबादी अमरुद पर अखिलेश यादव ने की सियासत, विपक्ष बोला-आप अमरूद ही बेचते रह जाएंगे

Akhilesh yadav tweet:  देशभर में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha elections) को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं दूसरी ओर नेता-राजनेता एक-दूसरे पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच इलाहाबादी अमरूद (allahabadi guava) भी इस सियासत में घेर लिया गया। दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister of U.P Akhilesh Yadav) ने इलाहाबादी अमरूद के जरिए भाजपा सरकार पर एक व्यंगात्मक तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स.अकाउंट पर इलाहाबादी अमरूद के साथ अपनी फोटो शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा है "जनता पूछ रही है की इलाहाबादी अमरूद का नाम बदलकर प्रयागराजी अमरूद करने का फैसला व्यक्तिगत स्तर पर होगा या फिर कैबिनेट से"। अखिलेश यादव की इस पोस्ट के बाद सपा और भाजपा के नेता और समर्थक एक्स.अकाउंट पर ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल खेलने लग गए हैं।

भाजपा समर्थकों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकांउंट पर यह पोस्ट 9 दिसंबर को किया था। इस पोस्ट के बाद भाजपा समर्थकों ने अखिलेश को घेर लिया और उनके पोस्ट पर ही खरी खोटी सुनाने लगें। निर्मल झा नाम के एक युवक ने अखिलेश यादव से सवाल किया "क्या तीन टोकरी अमरूद का पैसा भी आपने दिया या नहीं महोदय?" वहीं भाजपा से अंशुमान ने लिखा "आपको पूरी छूट है यदि आप चाहें तो इसका नाम आजम अमरुद खान कर सकते हैं।" एक अन्य यूजर मिथिलेश तिवारी ने लिखा "महोदय आप अपने ट्विटर हैंडल करने वाले महाशय को बदलिए वरना आप अमरूद ही बेचते रह जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों अखिलेश यादव के इस पोस्ट का समर्थन कर रहे हैं। सपा समर्थक ने लिखा कि वाह...क्या धो दिया है भैया ने। इस तरह करीब 2000 से अधिक लोगों ने अभी तक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।