BJP National Convention: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 'मोदी है तो मुमकिन है' और 'जय श्रीराम' के लगे नारें

दो दिवसीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन ''मोदी है तो मुमकिन' और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, जिसका वीडियो पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर शेयर किया।

BJP National Convention: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 'मोदी है तो मुमकिन है' और 'जय श्रीराम' के लगे  नारें

BJP National Convention: दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिवसीय अधिवेशन हो रहा है। इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (j.p nadda )शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन ''मोदी है तो मुमकिन' और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, जिसका वीडियो पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर शेयर किया।

BJP ने शेयर किया वीडियो

भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,''मोदी है तो मुमकिन है' और जय श्रीराम के नारों के साथ भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन।'' वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जैसे ही अधिवेशन के कार्यक्रम स्थल पर पार्टी का झंडा फहराने के बाद मंच पर पहुंचते हैं, तभी मंच के नीचे बैठे सभी भाजपा के लोग जो कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं, 'मोदी है तो मुमकिन है और जय श्रीराम के नारे लगाते हैं।

इसके बाद पीएम मोदी भी पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हैं। इससे पहले पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत मंडपम में अधिवेशन की शुरुआत पार्टी का ध्वजारोहण करने के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर भारत माता की तस्वीर के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर भी लगी थी, जिस पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पुष्प अर्पित किए।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए 370 और एनडीए 400 पार सीटें जीतने की बात कही। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 100 दिन तक जनसंपर्क अभियान और भाजपा के 10 सालों कामकाज का प्रचार करना होगा। बता दें कि प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 17 और 18 फरवरी को भाजपा का दो दिन का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है।

इस अधिवेशन के जरिए भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति तय की जाएगी। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से करीब साढ़े 11 हजार पदाधिकारियों के शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय और राज्य पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल हुए हैं।