Akhilesh Yadav Birthday:अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर कार्यालय में काटा गया केक, लगाये जायेंगे 52 लाख PDA पौधे

यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिवस (Akhilesh Yadav's 52nd birthday today) है। आज इस मौके पर सुबह से ही सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सपा कार्यकर्ता पहुंचे है और अखिलेश यादव को बधाई दे रहे हैं।

Akhilesh Yadav Birthday:अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर कार्यालय में काटा गया केक, लगाये जायेंगे 52 लाख PDA पौधे

Akhilesh Yadav Birthday: यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिवस (Akhilesh Yadav's 52nd birthday today) है। आज इस मौके पर सुबह से ही सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सपा कार्यकर्ता पहुंचे है और अखिलेश यादव को बधाई दे रहे हैं।

जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ता लगायेंगे 52 लाख PDA पौधे

अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। वहीं विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर प्रदेशभर में 52 लाख PDA पौधे लगाए जाएंगे। 

सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को बधाई

वहीं अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। @yadavakhilesh

बसपा सुप्रीमो ने भी दी अखिलेश को बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सांसद श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके लम्बी उम्र की शुभकामनायें। उनके परिवार वालों को भी इस अवसर की दिली मुबारकबाद।