Women reservation bill passed: इतिहास में दर्ज होगा आज का दिन, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास आज राज्यसभा

Women reservation bill passed: महिला आरक्षण बिल आज राज्यसभा में पेश होगा। इस बिल पर चर्चा के लिए 7 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। कल यानी 20 सितंबर को लोकसभा में ये बिल पास हो गया।

Women reservation bill passed: इतिहास में दर्ज होगा आज का दिन, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास आज राज्यसभा

Women reservation bill passed: महिला आरक्षण बिल (Women reservation bill) आज राज्यसभा (Rajya Sabha) में पेश होगा। इस बिल पर चर्चा के लिए 7 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। कल यानी 20 सितंबर को लोकसभा (Lok Sabha) में ये बिल पास हो गया। विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े थे और 2 वोट इसके खिलाफ पड़े। AIMIM पार्टी के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (MP Asaduddin Owaisi) और इम्तियाज जलील ने विरोध में वोट डाले। लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बुधवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट में सभी को धन्यवाद देते हुए लिखा "लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 के पारित होने पर खुशी हुई। मैं सभी दलों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में वोट किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जो महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा और हमारी राजनीतिक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।"

महिला आरक्षण बिल (Women reservation bill ) लोकसभा में पसा हो चुका है। आज 27 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा। इस बिल के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओ का प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा। बिल पर विपक्ष ने भी पूरा साथ दिया। वहीं सपा सांसद (Member of parliament) एसटी हसन ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि बिल को लागू होते-होते 10-15 साल लग जाएंगे।

जानकारी के अनुसार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बाद जनगणना होगी और फिर  उसके बाद परिसीमन आयोग का गठन किया जाएगा। इसके बाद महिला आरक्षण लागू हो जाएगा।

आज का दिन बहुत ऐतिहासिक होने वाला है. दरअसल, लोकसभा से पास हो चुके नारी शक्ति वंदन विधेयक आज राज्यसभा से भी पास हो जाएगा। राज्यसभा में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के भी सांसद भी पर अपना पक्ष रखेंगे। चर्चा के बाद राज्यसभा में बिल पर वोटिंग होगी। जिस तरह से इस बिल को समर्थन मिल रहा है, उससे कहा जा सकता है कि ये आसानी से राज्यसभा में भी पास हो जाएगा।