Heatwave: यूपी, झारखंड, समेत 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, लखनऊ में बरस रही आग

उत्तर भारत (North India) समेत कई राज्यों में तेज चिलचिलाती धूप (hot scorching sun) और गर्म हवाओं से लोग परेशान है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने देश के 12 राज्यों में हीटवेव यानी लू चलते की चेतावनी जारी की है।

Heatwave: यूपी, झारखंड, समेत 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, लखनऊ में बरस रही आग

Heatwave: देश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने देश के 12 राज्यों में हीटवेव यानी लू चलते की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी।

लखनऊ में सबसे गर्म रहा शुक्रवार का दिन

वहीं, इन राज्यों के 17 शहरों में बीते दिन 19 अप्रैल को दिन का तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी है। यहां तेज धूप और लू से लोग जूझ रहे हैं। राज्य के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां रात के समय भी तापमान बढ़ा हुआ है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार यानी 19 अप्रैल का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान लगभग 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ इस महीने में पहली बार 41 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान भी 4.7 डिग्री के उछाल के साथ 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा की वजह से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

महीने के अंत में बढ सकता है तापमान 

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इस माह के अंत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हो सकता है। वहीं यूपी में अगले 6-7 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 

गर्म से बचने के लोग ठंडी चीजें खा रहे

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण सड़क पर चलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यहां लोग अपने शरीर को ढक कर बाहर निकल रहे हैं। रोड पर गर्म हवा और धूप के थपेड़े से बचने के लिए लोग जलजीरा, बेल का शर्बत, खीरा- ककड़ी समेत अन्य ठंडी तासीर वाली चीजें खा-पी रहे हैं।

17 राज्यों में बारिश का अनुमान 

वहीं देश के 17 राज्यों में बारिश का अनुमान भी लगाया गया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक राज्य शामिल हैं।