Tips to avoid sardi सर्दियों में जरूर खाएं ये चीजें शरीर में बढ़ जाएगी गर्मी

मौसम में बदलाव होने की वजह से जब तापमान नीचे जाने लगता है, तो हर कोई ठंड से बचने के साथ ही खुद को गर्म रखने का तरीका ढूंढने लगता है। इसी वजह से हमें शरीर को खुद ही गर्म रखने की कोशिश भी करनी चाहिए।

Tips to avoid sardi सर्दियों में जरूर खाएं ये चीजें शरीर में बढ़ जाएगी गर्मी

Tips to avoid sardi: सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि इस मौसम में लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। इसी के चलते सर्दियों के समय ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर गर्म रहे और बीमारी आस-पास भी न भटके।

मौसम में बदलाव होने की वजह से जब तापमान नीचे जाने लगता है, तो हर कोई ठंड से बचने के साथ ही खुद को गर्म रखने का तरीका ढूंढने लगता है। इसी वजह से हमें शरीर को खुद ही गर्म रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। नेचर ने हमें कुछ ऐसे सर्दियों वाले खाद्य पदार्थों का उपहार दिया है, जो औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही फूड के बारे में बतायेंगे जो न सिर्फ हमें गर्म महसूस कराते हैं बल्कि वायरल इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से भी बचाते हैं।

तुलसी और अदरक

अकसर जब हम बीमार होते है तो घर के बड़े हमें तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने की सलाह देते है। अगर आपने इसे कभी नही आजमाया है तो इसे एक बार पीकर देखिये इससे आपको काफी आराम मिलेगा। यह बहुत ही कामगर औषधि है।

शहद

शहद का उपयोग हम चीनी की जगह करते है। शहद सर्दी और फ्लू से लड़ने में बहुत उपयोगी होता है। डॉक्टर भी इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि शहद एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो रोगों से बचाता है।

सूखे मेवे

अगर आप सर्दी से बचना चाहते है तो सूखे मेवों का सेवन जरूर करें। ये सर्दियों में सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं। बादाम, अखरोट, पिस्ता,खुबानी, किशमिश,छुआरा,  सूखे अंजीर और खजूर आपके शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्मी प्रदान करते हैं।

केसर

केसर सभी ड्राई फ्रूटस में सबसे गर्म होता है। आमतौर पर असली केसर की पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप इसली केसर का सेवन करते है तो ये आपके शरीर को गर्म रखने में काफी मदद करता है। दूध में केसर को उबालकर उसमें किशमिश भी मिलाकर पीने से कई तरह के फायदे होते हैं।

तिल

तिल दिखने में भले ही छोटा सा होता है लेकिन यह विभिन्न श्वसन संबंधी समस्याओं को  ठीक करने में मदद कर सकता है। यह शरीर को गर्म रखता है।

गर्म सूप

सर्दियों में अगर शाम में एक कटोरी गर्म सूप मिल जाए तो बात बन जाती है। ऐसे में आप किसी भी सब्जी का सूप बनाकर खुद को गर्म रख सकते है। तुरंत गर्माहट पाने का यह सर्वोत्तम तरीका है।