T20 world2024: टी 20 वर्ल्ड कप में धोनी के इस रिकॉर्ड के आस पास भी नहीं है कोई खिलाड़ी

टी 20 विश्वकप में सुपर 8 की जंग जारी है। आज भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होना है। अपना पहला मैच अफगानिस्तान से जीत कर इंडियन टीम ने सुपर 8 की शुरुआत जीत से की थी। भारतीय टीम के प्रदर्शन की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। ऐसे में एक बार फिर फैंस को एमएस धोनी याद आ रहे हैं।

T20 world2024: टी 20 वर्ल्ड कप में धोनी के इस रिकॉर्ड के आस पास भी नहीं है कोई खिलाड़ी

T20 world 2024: टी 20 विश्वकप में सुपर 8 (Super 8 in T20 World Cup) की जंग जारी है। आज भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होना है। अपना पहला मैच अफगानिस्तान से जीत कर इंडियन टीम ने सुपर 8 की शुरुआत जीत से की थी। भारतीय टीम के प्रदर्शन की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। ऐसे में एक बार फिर फैंस को एमएस धोनी याद आ रहे हैं। भारत ने अपना पहला और अब तक का इकलौता टी20 विश्वकप धोनी को कैप्टेंसी में ही जीता था। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिए लगभग 4 साल का वक्त बीत चुका है। वहीं भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच करीब 5 साल पहले खेला था। थाला ने अब तक 6 टी 20 वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान कई खास उपलब्धियां थाला ने हासिल की है। एमएस को रिटायर हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन टी 20 वर्ल्डकप में उनका एक रिकॉर्ड ऐसा भी जिसके आस पास अभी तक कोई दिग्गज नहीं पहुंच सका है।

धोनी के इस रिकॉर्ड के आस पास भी नहीं है कोई

दरअसल टी 20 वर्ल्ड कप  के इतिहास में विकेट के पीछे से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का कीर्तिमान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 32 बल्लेबाजों को डिसमिस किया है। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसके आस पास भी वर्तमान का कोई खिलाड़ी नही पहुंचा है। थाला ने 21 बार विकेट के पीछे खड़े रहकर कैच पकड़ा है जबकि  11 बार चपलता दिखाते हुए बिजली की रफ्तार से बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया। धोनी के बाद इस सूची में दूसरा नंबर कामरान अकमल का है जिन्होंने स्टंप के पीछे 30 शिकार किए हैं। वही अगर भारतीय विकेटकीपर की बात करें तो धोनी के के बाद दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जो अब तक 11 मैचों में 12 डिसमिसल अपने नाम कर चुके हैं। पंत ने अब तक 11 कैच पकड़े हैं और 1 बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया है।

धोनी का एक रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने तोड़ा 

वही अगर टी 20 2024 की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड हाल ही में रोहित शर्मा ने अपने नाम किया है। विश्वकप शुरू होने के पहले तक टी 20 क्रिकेट में भारत को बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दिलाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम था। माही ने अपनी कप्तानी में भारत को 70 मैचों में से 41 में जीत दिलाई थीं। लेकिन रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया था। रोहित की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने 58 मैचों में 45 जीत दर्ज की हैं। लेकिन धोनी का एक कारनामा ऐसा भी है जिसे हर कोई चाहता है की वो रोहित शर्मा जरूर दोहराएं। खुद माही भी चाह रहे होंगे की रोहित इस कारनामे को इस टी 20 विश्वकप में दुहरा दें। दरअसल अभी तक भारत ने जो इकलौता टी 20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है वो धोनी की कप्तानी में संभव हुआ है। अब हर भारतीय ये चाहता है की रोहित शर्मा इस वर्ल्डकप में धोनी का वो कारनामा जरूर दोहराएं।