Pooja Khedkar: पूजा खेडकर अब IAS अफसर नहीं, UPSC ने रद्द किया सेलेक्शन

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। वहीं अब पूजा को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। विवादों में घिरी पूजा खेडकर अब अफसर नहीं रहेंगी। UPSC ने बुधवार 31 जुलाई को उनका सिलेक्शन रद्द कर दिया और कहा कि वह भविष्य में UPSC का कोई एग्जाम नहीं दे पाएंगी।

Pooja Khedkar: पूजा खेडकर अब IAS अफसर नहीं,  UPSC ने रद्द किया सेलेक्शन

Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। वहीं अब पूजा को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। विवादों में घिरी पूजा खेडकर अब अफसर नहीं रहेंगी। UPSC ने बुधवार 31 जुलाई को उनका सिलेक्शन रद्द कर दिया और कहा कि वह भविष्य में UPSC का कोई एग्जाम नहीं दे पाएंगी।

पूजा खेडकर पर लगे ये आरोप

ट्रेनी IAS पूजा पर उम्र, माता-पिता की गलत जानकारी और पहचान बदलकर तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सर्विसेस का एग्जाम देने का आरोप लगा था। वहीं UPSC ने डॉक्यूमेंट की जांच के बाद पूजा को CSE-2022 नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया। बता दें कि पूजा को परीक्षा में 2022 में 841वीं रैंक मिली थी। वो 2023 बैच की ट्रेनी IAS हैं। और जून 2024 से ट्रेनिंग कर रही थीं।

पूजा की मां पर लगे थे किसानों को धमकाने के आरोप 

ट्रेनी आईएएस-प्रोबेशनरी अफसर पूजा एमडी खेडकर (Trainee IAS-Probationary Officer Pooja MD Khedkar) की मां मनोरमा दिलीप खेडकर (Manorama Dilip Khedkar) को पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड कस्बे (Mahad town of Raigarh, Maharashtra) के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। वे यहां अपनी पहचान बदलकर छिपी हुई थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पूजा एमडी खेडकर (Pooja MD Khedkar) की मां पर किसानों को धमकाने का आरोप है। 

जानकारी के मुताबिक, मनोरमा रायगढ़ जिले के महाड कस्बे के पास एक छोटे से होटल में छिपी हुई थीं, जहां से पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया है। भालगांव की पूर्व सरपंच मनोरमा खेडकर को पौड़ ले जाया जा रहा है, जहां पिछले 13 जुलाई को एक किसान पंढरीनाथ पासलकर ने पूजा की मां मनोरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लोगों के भारी आक्रोश के बीच पौड़ पुलिस ने किसानों के सामने हथियार लहराने की घटना का संज्ञान लिया और मनोरमा और अन्य के खिलाफ पासलकर की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद से वह छिप गई थीं। शिकायत मिलने के बाद पुणे के पुलिस आयुक्त ने हथियार लाइसेंस रद्द करने के लिए उनको नोटिस भेजा है।