Nazar Vastu Tips: नजर दोष से पाना है छुटकारा तो करे ये उपाय, मिलेगा फौरन लाभ

जब भी आपको या आपके परिवार में किसी को भी बुरी नजर लगी है तो फौरन उसका उपाय कर लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बुरी नजर से बचने के आसान और जल्द असर करने वाले उपाय।

Nazar Vastu Tips: नजर दोष से पाना है छुटकारा तो करे ये उपाय, मिलेगा फौरन लाभ

Nazar Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र में भी बुरी नजर का बड़ा महत्व माना गया है। कहते हैं कि बुरी नजर अगर लग जाए तो सबसे पहले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर करती है और फिर धीरे-धीरे व्यक्ति के व्यवहार में भी बुरी नजर के कारण बदलाव आने लगता है। बुरी नजर एक प्रकार का दोष होता है जिसके लगने से जीवन में कई प्रकार की रुकावटें आती हैं। बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं, कफी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। मन अशांत रहता है और नकरात्मक विचारों से भर जाता है।

ऐसे में जब भी आपको या आपके परिवार में किसी को भी बुरी नजर लगी है तो फौरन उसका उपाय कर लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बुरी नजर से बचने के आसान और जल्द असर करने वाले उपाय।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप हनुमान जी की शरण में जाएं। उन्हें बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में आप हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर लगी बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

लाल रंग का प्रयोग ज्यादा करें

लाल रंग को मां आदि शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर से बचना है तो आप लाल रंग के कपड़े पहने, घर में लाल रंग के सामान का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। माना जाता है कि लाल रंग में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इस रंग के प्रयोग से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नष्ट हो जाता है। यह रंग आपको बुरी नजरी से बचाने में लाभ देगा।

काल भैरव की पूजा करें

शास्त्रों में भैरो बाबा को भी बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप भैरो बाबा के मंदिर जाएं और कालभैरवाष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से किसी भी तरह का नजर दोष हो, वो तुरंत मिट जाएगा।

पवित्र स्थान पर मोरपंख रखें

मोरपंख को भी बुरी नजर के दोष को दूर करने में बड़ा उपयोगी माना गया है। आप अपने घर में किसी पवित्र स्थान पर मोरपंख को रख दें। मान्यता है कि मोरपंख में दैवीय शक्तियां होती हैं, इसकी पूजा कर इसे सिद्ध कर के घर में रखने के बाद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें

आप बुरी नजर से परेशान हैं और आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है। ऐसे में आप तुरंत भगवान शिव की शरण में जाएं और प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शीघ्र ही आपको बुरी नजर के दोष से छुटकारा मिल जाएगा।

नींबू और नमक को प्रवेश द्वार पर टांग दें

बुरी नजर से बचने के लिए नींबू और नमक का उपाय सबसे कारगर माना जाता है। इसलिए आप नींबू और नमक को एक साथ बांधकर अपने घर के प्रवेश द्वार पर टांग दें। इससे आपको बुरी नजर के दोष से जल्द राहत मिल जाएगी।

इन छोटे छोटे उपायों को अपनाकर आप नजर दोष से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं।