Kalashtmi 2023: कालाष्टमी पर करें अपनी राशि के हिसाब से दान, मिलेंगी खुशियां अपार

कालाष्टमी तिथि पर काल भैरव की पूजा करने से काल, कष्ट, दुख, संकट, रोग, दोष, शोक दूर हो जाते हैं।

Kalashtmi 2023: कालाष्टमी पर करें अपनी राशि के हिसाब से दान, मिलेंगी खुशियां अपार

Kalashtmi 2023: हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा की जाती है। साथ ही निमित्त व्रत रखा जाता है। काल भैरव देव की पूजा रात्रि में की जाती है। शास्त्रों के अनुसार कालाष्टमी तिथि पर काल भैरव की पूजा करने से काल, कष्ट, दुख, संकट, रोग, दोष, शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही यह व्रत करने से जीवन में सुखों का आगमन होता है। काल भौरव की पूजा बेहद कठिन होती है। अगर आप भी भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कालाष्टमी तिथि पर राशि अनुसार दान अवश्य करें और साथ ही इन मंत्रों के उच्चारण से अपने कष्ट दूर करें। 

 मेष राशि

मेष राशि वाले लोग शिवजी की कृपा पाने के लिए कालाष्टमी पर लाल मिर्च, मसूर दाल और गुड़ का दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग महादेव को प्रसन्न करने हेतु कालाष्टमी पर चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करें।  

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग कालाष्टमी पर विवाहित महिलों को हरी चूड़ियां भेंट करें। ऐसा करने से शिवजी की कृपा साधक पर बरसती है।  

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग कालाष्टमी पर दूध, दही, माखन, मिश्री और सफेद वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु कालाष्टमी पर लाल रंग का वस्त्र, कुमकुम, फूल, गुड़ आदि चीजों का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोग कालाष्टमी पर गौ माता को हरी घास खिलाएं। साथ ही विवाहित महिलाओं को हरी साड़ी उपहार में दें।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग कालाष्टमी पर सफेद वस्त्र का दान करें। साथ ही कच्चा चावल, दूध और चीनी का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोग काल भैरव देव को प्रसन्न करने हेतु कालाष्टमी के दिन लाल रंग के वस्त्र मसूर दाल और लाल मिर्च का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग कालाष्टमी पर चना दाल, बेसन, पके केले और पीले रंग के वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग कालाष्टमी पर कंबल का दान करे। ऐसा करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग कालाष्टमी पर काले कंबल, उड़द की दाल, काला चना और तिल के तेल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कालाष्टमी पर बेसन, पीली सरसों, केला और पीले फल का दान करें।

इन मंत्रों का करें जाप 

अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्,

भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि!!

ओम कालभैरवाय नम:। ओम ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं। ओम भ्रं कालभैरवाय फट्। जय भैरव देवा, प्रभु जय भैंरव देवा।