Naga Chaitnya Engagement:नागा चैतन्य ने गुपचुप रचाई सगाई, ये एक्ट्रेस बन रही है दुल्हन

नागा चैतन्य ने सामंथा संग तलाक के 3 साल बाद इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से गुपचुप सगाई कर ली है। दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स काफी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे थे। लेकिन कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नही किया। हालांकि शोभिता और चैतन्य की सीक्रेट सगाई की फोटोज नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Naga Chaitnya Engagement:नागा चैतन्य ने गुपचुप रचाई सगाई, ये एक्ट्रेस बन रही है दुल्हन

Naga Chaitnya Engagement:साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्य पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। पहले वो अपने डाईवोर्स को लेकर चर्चाओं में थे और अब वो अपनी सगाई को लेकर लाइमलाइट में आ गए है। जी हां,सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने गुपचुप सगाई कर ली है।एक्टर की लाइफ में दूसरी बार खुशियों ने दस्तक दे डाली है। बता दें कि नागा चैतन्य ने सामंथा संग तलाक के 3 साल बाद इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से गुपचुप सगाई कर ली है। दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स काफी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे थे। लेकिन कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नही किया। हालांकि शोभिता और चैतन्य की सीक्रेट सगाई की फोटोज नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सगाई की फोटोज आई सामने 

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला (Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala) की सगाई को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था। वहीं अब दोनों की सगाई की पहली फोटो सामने आ गई है। कपल की सगाई की तस्वीर सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।एक्ट्रेस ने अपनी सगाई के खास दिन पर पीच कलर की साउथ इंडियन साड़ी पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नागा चैतन्य भी सफेद रंग के धोती-कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी साथ में काफी प्यारी लग रही है। 

3 साल पहले हुआ था तलाक

आपको बता दें कि शोभिता धुलिपाला नागा चैतन्य की पहली नहीं बल्कि दूसरी बीवी बनने जा रही हैं। नागा ने इससे पहले साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से शादी रचाई थी। वहीं नागा और समांथा की जोड़ी फैंस को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही काफी पसंद थी। मगर 3 साल पहले दोनों ने तलाक की ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि अब तलाक के 3 साल बाद नागा ने अपने जीवन में आगे बढ़ने का सोचा है और उन्होंने शोभिता से सगाई कर ली है।

नागार्जुन ने शेयर की बेटे बहू की फोटो

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (South superstar Nagarjuna) ने अपने बेटे बहू की फोटो शेयर की है फोटो को देखते ही देखते लाखों में लाइक्स मिल गए। वहीं नागा के फैंस उनकी सगाई से काफी खुश भी है। नागार्जुन ने इंटरनेट पर जो फोटोज शेयर की है वो काफी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा - "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!!हमें अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। खुशी जोड़े को बधाई! उनके जीवन भर प्यार और खुशियों की कामना करता हूं।'