Congress Ghosna Patra: कांग्रेस के घोषणा पत्र का ऐलान, जल्द उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। ये जानकारी बीती शाम को हुई कांग्रेस की बैठक के बाद मिली है। कांग्रेस ने साफ किया है कि जल्द ही पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

Congress Ghosna Patra: कांग्रेस के घोषणा पत्र का ऐलान, जल्द उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन जारी

Congress Ghosna Patra: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। ये जानकारी बीती शाम को हुई कांग्रेस की बैठक के बाद मिली है। कांग्रेस ने साफ किया है कि जल्द ही पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। खबरों की मानें तो इस दौरान कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन कर रही है और जल्द ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। 

जाने किन मुद्दों पर केंद्रित होगा घोषणा पत्र

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का घोषणा पत्र किसानों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर केन्द्रित होगा। माना जा रहा है कि पार्टी अग्निवीर योजना को बंद करने जैसे बिन्दु को भी घोषणा पत्र में जगह दे सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस AI के ज़रिए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार की तैयारी कर रही है। वहीं माना जा रहा है कि कांग्रेस आज 5 मार्च को पी.चिदंबरम की अध्यक्षता वाली कमेटी के जरिए घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

महिला विकास पर होगा खास फोकस

माना जा रहा है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं के अलावा पार्टी का मुख्य फोकस महिलाओं पर होगा। पार्टी महिलाओं को गृहलक्ष्मी जैसी योजना के जरिए खातों में सीधे पैसे भेजने का भी वादा कर सकती है। सथ ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर किसानों के कर्ज माफ का बजाय एमएसपी देने का वादा भी कर सकती है।वहीं मध्यम वर्ग को लुभाने के लिए पार्टी पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का भी वादा पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में कर सकती है। पार्टी के जानकारों की मानें तो घोषणा पत्र के प्रारूप कोआज शाम 4 बजे  अंतिम रूप दिया जा सकता है। वहीं पार्टी अपने घोषणा पत्र को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी जारी करने की योजना भी बना रही है, इसके पीछे का मकसद अधिक से अधिक लोगों को अपनी बात समझाना है।