Lucknow Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिंग के दौरान जमकर मारपीट, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े

लखनऊ में मतगणना के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सपा कार्यकर्ता का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है।

Lucknow Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिंग के दौरान जमकर मारपीट, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े

Lucknow Lok Sabha Elections 2024 : लखनऊ में मतगणना के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सपा कार्यकर्ता का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है।

रमाबाई स्थल में सुबह 8 बजे से लखनऊ और मोहनलालगंज सीट की काउंटिंग हो रही है। मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर सपा के आरके चौधरी से 58747 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं लखनऊ से राजनाथ सिंह सपा के रविदास मेहरोत्रा से 17420 मतों से आगे चल रहे हैं।

लखनऊ में 30 राउंड और मोहनलालगंज में 42 राउंड के बाद फाइनल रिजल्ट आएगा। लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से कौशल किशोर प्रत्याशी हैं। राजनाथ सिंह का मुकाबला सपा के रविदास मेहरोत्रा और कौशल किशोर का मुकाबला सपा के आरके चौधरी से है।