18th Lok Sabha session Today: पेपर लीक मामलें पर संसद में भाजपा पर बरसे सपा प्रमुख, कहा- आप जानबूझकर पेपरलीक करा रहे हैं

18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव संसद पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने संसद में पेपर लीक मामलें पर कई सवाल किये।

18th Lok Sabha session Today: पेपर लीक मामलें पर संसद में भाजपा पर बरसे सपा प्रमुख, कहा- आप जानबूझकर पेपरलीक करा रहे हैं

18th Lok Sabha session Today: 18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) संसद पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने संसद में पेपर लीक मामलें (paper leak case)पर कई सवाल किये। 

पेपर लीक मामलें को लेकर संसद में बोले अखिलेश 

अखिलेश यादव ने संसद में कहा कि भाजपा की सरकारों में हमेशा से पेपर लीक हुए हैं , जवानों को नौकरी ना देने पड़े इसलिए भाजपा पेपर लीक करा रही है। करोड़ों परिवारों के साथ भाजपा ने धोखा देने का काम किया है। 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का पुराना तरीका है अगर आप इतिहास देखें तो भाजपा की सरकारों में पेपरलीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश में यह सबसे बड़ा सवाल निकलकर आया है। आप जानबूझकर पेपरलीक करा रहे हैं जिससे नौजवानों को नौकरी और उन्हें उनका आरक्षण न मिल जाए... जो बच्चों की मांग है वही होना चाहिए।

सरकार पर लगाया नौजवानों का भव‍िष्‍य बर्बाद करने का आरोप  

बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश इस मुद्दे पर बीजेपी का घेराव कर चुके हैं। अखि‍लेश ने सरकार पर नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा था क‍ि इस सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को ''नकल माफिया'' के हवाले कर दिया है।

वहीं अखि‍लेश ने नीट परीक्षा को लेकर कहा, ''भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उसने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर नकल माफिया के हवाले कर दिया है। यह सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शिता से करने की क्षमता नहीं रखती है. पूरी सरकार भ्रष्टाचार में सराबोर है। भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है।''