IAS Abhishek RESIGNS: चर्चित IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है| अभिषेक सिंह इसी साल फरवरी से निलंबित चल रहे थे| अभिषेक सिंह बगैर छुट्टी लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे थे इसके बाद यूपी सरकार ने उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया था।

IAS Abhishek RESIGNS:  चर्चित IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

IAS Abhishek RESIGNS: उत्तर प्रदेश के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है| अभिषेक सिंह इसी साल फरवरी से निलंबित चल रहे थे| अभिषेक सिंह बगैर छुट्टी लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे थे इसके बाद यूपी सरकार ने उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया था। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गाशक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं और मौजूदा समय में बांदा जिले की डीएम हैं| आईएएस अफसर अभिषेक सिंह तब सुर्ख़ियों में आए थे जब गुजरात विधान सभा चुनाव के दौरान उन्हें पर्यवेक्षक बनाया गया था लेकिन जब सरकारी गाड़ी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तब चुनाव आयोग ने उन्हें पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया था| 

आईएएस अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक सेवा में 2013 में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में प्रशासनिक सेवा की शुरुआत कि थी| प्रशासनिक सेवा के कार्यकाल में अभिषेक सिंह पहले भी अपने सेवा आचरण के चलते सुर्ख़ियों में रहे हैं| अभिषेक सिंह की बॉलीवुड में रूचि है और वो कई म्यूजिक एल्बम में नज़र आ चुके हैं इसके अलावा वो दिल्ली क्राइम नाम के वेब सिरीज के सीजन 2 में भी काम कर चुके हैं| वैसे अभिषेक सिंह बॉलीवुड के साथ साथ सियासत में भी नई पारी सियासत से शुरू कर सकते हैं| अभिषेक  सिंह के इस्तीफे के बाद चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

सिनेमा से है गहरा नाता

अभिषेक सिंह एक आईएएस अधिकारी के साथ साथ एक अभिनेता भी है, आईएएस अभिषेक ने 2 साल पहले बी प्राक के दिल तोड़ के गाने में देखा गया था। इसके एक साल पहले उन्होंने जुबिन नौटियाल के तुझे भूलना तो चाहा गाने में भी काम किया है। गानों के अलावा अभिषेक नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के सीजन 2 में भी नजर आ चुके हैं।