Hit and run case in noida: नोएडा में हिट एंड रन मामले में कॉलेज छात्रा को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार हुई सीज

नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस थाना क्षेत्र में सेक्टर-110 महर्षि विश्वविद्यालय के पास हिट एंड रन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुनेंद्र के रूप में हुई है। बता दें करीब एक सप्ताह पहले महर्षि विश्वविद्यालय के पास खड़ी स्टूडेंट को टक्कर मार कर भाग गया था।

Hit and run case in noida: नोएडा में हिट एंड रन मामले में कॉलेज छात्रा को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार हुई सीज

Hit and run case in noida: नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस थाना क्षेत्र में सेक्टर-110 महर्षि विश्वविद्यालय (Maharishi University) के पास हिट एंड रन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुनेंद्र के रूप में हुई है।

आरोपी की कार को किया गया सीज

आरोपी की फॉर्चूनर कार को सीज कर लिया गया है। दरअसल करीब एक सप्ताह पहले महर्षि विश्वविद्यालय के पास खड़ी स्टूडेंट को तेज रफ्तार वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना में चार लड़कियों को चोट आई थी, जिसमें स्तुति को काफी गंभीर चोट आई थी। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। हिट एंड रन मामले में घायल स्टूडेंट स्तुति त्रिपाठी के चाचा अनुपम त्रिपाठी ने बताया था कि उनकी भतीजी विश्वविद्यालय में बी कॉम प्रथम वर्ष की स्टूडेंट है। करीब एक सप्ताह पहले वह दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय के कैंपस की रोड पर खड़ी थी। तभी पीछे से एक सफेद रंग की गाड़ी तेज गति से आई और कार ने स्तुति को टक्कर मार दी। छात्रा के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो दूर जाकर गिरी।

वाराणसी की रहने वाली है छात्रा 

स्टूडेंट के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद स्टूडेंट अपने घर वाराणसी चली गई थी। इससे उसकी पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। वहीं इस मामले में कार्रवाई न होने से स्तुति के परिजन काफी परेशान हैं। हालांकि पुलिस की शिकायत के बाद अब आरोपी की कार नंबर के आधार पर पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी कर ली गई हैं।

 पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से सफेद रंग की फोरच्यूनर कार भी बरामद की गई। पुलिस ने कार को सीज कर दिया गया है। सामनें आएं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार लड़कियां एक साथ खड़ी हैं। इस दौरान ही पीछे से एक सफेद कलर की गाड़ी आती है और उन्हें तेजी से टक्कर मारकर फरार हो जाती है।