Dhanteras 2023: धनतेरस पर करें अपनी राशि के मुताबिक खरीदारी, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करते है तो इसका आपके भाग्य पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। 

Dhanteras 2023: धनतेरस पर करें अपनी राशि के मुताबिक खरीदारी, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2023: हिन्दू धर्म में हर पर्व का अपना महत्व होता है। दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 10 नवंबर को पड़ रहा है। यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करते है तो इसका आपके भाग्य पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। 
अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें खरीदारी

मेष राशि

मेष राशि के जातक धनतेरस पर घर में झाड़ू खरीदकर अवश्य लाएं। साथ ही शुभ रत्न माणिक्य और मूंगा भी खरीद सकते हैं। इसे सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण करने से काफी लाभ होता हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक धनतेरस पर नमक की खरीदारी जरूर करें। अगर आर्थिक स्थिति अनुकूल है, तो चांदी के सिक्के या मछली भी खरीद सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक धनतेरस पर गोमती चक्र घर पर लाकर विधि विधान से स्थापित करें। इसके अलावा, सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। अपनी आर्थिक  क्षमता के अनुसार सोने के आभूषण भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक धनतेरस पर बर्तन खरीदकर लाएं। साथ ही चांदी के सिक्के की खरीदारी करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक धनतेरस पर पीले रंग की वस्तुएं खरीदें। आप सूर्य देव को जल का अर्घ्य देने हेतु पीतल का कलश भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, सोने का आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक धनतेरस पर सूखा धनिया खरीदकर लाएं। साथ ही सोने या चांदी की अंगूठी में पन्ना जड़वाकर धारण कर सकते हैं। 

तुला राशि

तुला राशि के जातक धनतेरस पर नमक या झाड़ू खरीदकर घर लाएं। इसके अलावा, चांदी से निर्मित आभूषण खरीद सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस पर कुबेर यंत्र खरीदकर घर लाएं। पूजा गृह में विधि-विधान से स्थापित करें। वहीं, चांदी की अंगूठी में मूंगा रत्न जड़वाकर धारण कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातक धनतेरस पर कलश खरीदकर घर ले आएं। साथ ही आर्थिक स्थिति के अनुसार सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातक धनतेरस तिथि पर चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान शिव की अवश्य कृपा बरसेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक धनतेरस तिथि पर चांदी से निर्मित श्रीफल खरीदकर घर लाएं। इसके अलावा, चांदी में नीलम रत्न जड़वाकर धारण कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

मीन राशि 

मीन राशि के जातक धनतेरस तिथि पर सोने के सिक्के की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं है, तो आप पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। ऐसा करने से भगवान धन्वंतरि की कृपा जातक पर बरसती है।