Samajwadi Party: जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ये बात गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पार्टी के महिला सम्मेलन में कहीं। इस मौके पर उनके साथ पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। इस दौरान अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद के हिंदू धर्म पर विवादित बयान के सवालों का भी जवाब दिया।

Samajwadi Party: जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं- अखिलेश यादव

Samajwadi Party: रामनगरी अयोध्या (Ramnagari Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए विपक्ष के कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि अब तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)को निमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है। जिस पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं। अखिलेश ने कहा, मेरा मानना है कि बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन करने नहीं जा सकता। भगवान का बुलावा कब और किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता।

अखिलेश यादव ने ये बात गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पार्टी के महिला सम्मेलन में कहीं। इस मौके पर उनके साथ पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। इस दौरान अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद के हिंदू धर्म पर विवादित बयान के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, स्वामी का बयान उनका व्यक्तिगत है। सपा सभी धर्म के लोगों का सम्मान करती है।

‘अत्याचार के खिलाफ खड़ी रहेगी हमारी SMS’

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि,  ये महिलाएं हमारी SMS यानी S-सपा M-महिला S-सभा हैं। जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, हमारी महिला संगठन उसके खिलाफ खड़ी रहेगी और पूरी महिला संगठन 2024 में सपा को जिताने का काम करेंगी।

यूपी में महिलाएं असुरक्षित- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि PDA का नारा तभी पूरा होगा जब आधी आबादी साथ होगी। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के साथ आधी आबादी भी है। किसी भी समस्या के खिलाफ, गैर बराबरी के खिलाफ इन्हीं आधी आबादी को आगे आना पड़ता है। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, आज पूरे देश में कहीं महिला असुरक्षित है तो वह यूपी में है। जहां भाजपा की सरकार है,  यहां महिला असुरक्षित है।

‘सरकार को पहलवान बेटियों का दुख दिखाई नहीं देता’

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,मुझे इस बात का दुख है कि जो नारी वंदन और नारी सम्मान की बात कर रहे हैं, उन्हें पहलवान बेटियों का दुख नहीं दिखाई देता है। पहले भी हमने कहा कि हम महिला पहलवानों के साथ हैं और महिलाओं के साथ कहीं भी अन्याय होगा तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। 

अखिलेश बोले- सपा की सरकार बनी तो 3000 रुपए पेंशन देंगे

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, देश के आंकड़े बता रहे हैं कि जहां भाजपा है, वहां महिला सबसे ज्यादा असुरक्षित है। मणिपुर की घटना पर भाजपा चुप रही और उनको कहीं न्याय नहीं मिला। कानपुर में योगी सरकार के बुलडोजर ने झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें मां-बेटी जान चली गई। अगर महिलाओं को बचाना है तो बीजेपी की सरकार को हटाना होगा।

‘हमने महिलाओं के लिए 1090 जैसी सुविधा शुरू की’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, हमने महिलाओं के लिए 1090 जैसी सुविधा शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमने समाजवादी पेंशन देने का काम किया और अगर सरकार बनी होती तो उन्हें 3000 रुपए पेंशन मिल रही होती। इस महिला सम्मेलन में हम घोषणा करेंगे की आने वाले समय में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम 3000 रुपए पेंशन देंगे। बीजेपी सरकार ने महिलाओं की तमाम योजनाएं बंद की हैं।

यूपी सरकार पर अखिलेश यादव का तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि, उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे। कम से कम सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया। यह नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं। क्योंकि चुनाव करीब है, इसलिए नौकरी की बात की है। लेकिन, रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा। समाजवादी पार्टी लोकसभा के चुनाव के लिए लगातार तैयारी कर रही है। 80 सीटें हाराओं, देश से भाजपा को हटाओ, सविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ। यही गठबंधन करेगा।