Ayodhya encounter: महिला कांस्टेबल पर हमला करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, दोनों साथी गिरफ्तार 

Ayodhya encounter: चलती ट्रेन में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने और विरोध करने और उन पर हमला करने वाले हमलावर शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

Ayodhya encounter: महिला कांस्टेबल पर हमला करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, दोनों साथी गिरफ्तार 

Ayodhya encounter: चलती ट्रेन में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने और उन पर हमला करने वाले हमलावर को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। महिला कांस्टेबल 30 अगस्त को सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में अयोध्या स्टेशन पर खून से लथपथ मिली थी। अयोध्या के पूरा कलंदर में शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनीस और उसके दोनों साथियों को पकड़ने गई पुलिस के ऊपर उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने क्रास फायरिंग की जिसमें मुख्य आरोपी अनीस मौके पर ढेर हो गया। जिसके बाद उसके दोनों साथियों आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू को पुलिस ने इनायत नगर से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट में रात में लगी अदालत, ट्रेन में महिला सिपाही से हुई दरिंदगी के मामले में रेलवे और सरकार से पूछे सवाल

पुलिस के मुताबिक अनीस ने ही महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की थी। महिाला कांस्टेबल ने उसका डटकर सामना करते हुए उसको उठाकर पटक दिया था। इन तीनों आरोपियों ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करते हुए महिला के सिर को ट्रेन की खिड़की पर पटक दिया जिससे वो लहूलूहान हो गई। यह घटना 30 अगस्त को हुई थी।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा की "सरयू एक्सप्रेश में सवार महिल कांस्टेबल पर हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने अयोध्या के पूरा कलंदर में मुठभेड़ में मार गिराया। उसके दो साथियों में एक को को इनायत नगर में और दूसरे को अन्या मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।"

30 अगस्त को महिला कांस्टेबल अयोध्या स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उनके सर में दो फ्रैक्चर थे। पुलिस के अनुसार मृतक अनीस महिला कांस्टेबल से जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। जब महिला ने जब इसका विरोध  किया तो अनीस और उसके दोनों साथियों ने हमला कर दिया। अनीस ने महिला कांस्टेबल का सिर ट्रेन की खिड़की में पटक दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 353 और 323 के तहत केस दर्द किया था।