International Peace Day: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की शांति की अपील

Meta description: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर सभी से शांति की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि आइए हम सभी के लिए शांति बनाने, चलाने और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों।

International Peace Day: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की शांति की अपील

International Peace Day: संयुक्त राष्ट्र महासचिव (United Nations Secretary) एंटोनियो गुटेरेस (General Antonio Guterres) ने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर सभी से शांति की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि आइए हम सभी के लिए शांति बनाने, चलाने और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों। इस मौके पर गुटेरेस ने जोर देकर कहा कि, ‘शांति कार्रवाई का परिणाम है, सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने की कार्रवाई है कि कोई भी पीछे न छूटे।’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति के मानवाधिकारों और गरिमा को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने, तनाव को कम करने और संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीति, संवाद और सहयोग (Diplomacy, Dialogue and Cooperation) के उपकरणों का उपयोग होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि, शांति मानवता के लिए एक महान दृष्टिकोण है।

बता दें कि हर साल 21 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने इस दिन को 24 घंटे अहिंसा और युद्धविराम के पालन के माध्यम से शांति के आदर्शों को मजबूत करने के लिए समर्पित दिन के रूप में घोषित किया है।

कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (international peace day) की शुरुआत वर्ष 1981 में की गई थी। जब संयुक्त राष्ट्र ने शांति के महत्व को समझा और इसके प्रचार के लिए एक दिन की स्थापना करने का निर्णय लिया। शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाने के लिए सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को चुना गया था, फिर बाद में वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने के लिए 21 सितंबर की तिथि को चुना गया। वर्ष 2002 से 21 सितंबर को लगातार अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। इस साल 2023 में 42वां अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (42nd International Peace Day) मनाया जा रहा है।