Ayodhya News: अयोध्या एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो की दूसरी फ्लाइट, दिल्ली से भरी थी उड़ान

30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। इसी दिन दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली उड़ान इंडिगो के दो विमानों ने भरी थी।

Ayodhya News: अयोध्या एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो की दूसरी फ्लाइट, दिल्ली से भरी थी उड़ान

Ayodhya News: अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा से रामनगरी में एंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार यानि 6 जनवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद यही फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार 5 जनवरी को ही केंद्र सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया है।

बता दें कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। इसी दिन दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली उड़ान इंडिगो के दो विमानों ने भरी थी।

इंडिगो की दूसरी फ्लाइट आज सुबह 11:55 बजे 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली से अयोध्या पहुंची। इडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंची। यह फ्लाइट 1 बजकर 45 मिनट पर अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से 180 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। जो 3 बजे दिल्ली पहुंची। फ्लाइट 1 घंटा 25 मिनट का सफर तय कर दिल्ली से अयोध्या पहुंची है।

हफ्ते में 3 दिन उड़ेंगी फ्लाइट

11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेंगी। अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हफ्ते में 3 दिन उड़ान भरेंगी। 11 जनवरी को फ्लाइट सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। फिर रात साढ़े 11 बजे अयोध्या से उड़ान भरेगी। 1 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी।

मुंबई से उड़ेंगी सीधी फ्लाइट

मुंबई से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट 15 जनवरी से शुरू होगी। अयोध्या से दोपहर सवा 3 बजे इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी। शाम 5 बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। 2 घंटा 25 मिनट का सफर पूरा होगा। 

17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टॉप यात्रा शुरू करेगी एयर इंडिया

एयर इंडिया 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टॉप यात्रा शुरू करेगी। एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बेंगलुरु से अयोध्या के लिए 8:05 बजे उड़ान भर कर 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगा। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3:40 बजे उड़ान भरेगा और 6:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल है। अयोध्या से 11:05 बजे विमान उड़ान भरकर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगा। कोलकाता से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 3:10 पर अयोध्या पहुंचेगा।