Arvind Kejriwal Arrest : भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी किया नया पोस्टर

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल शनिवार से ही चुनाव प्रचार अभियान में भी उतरने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया पोस्टर जारी कर जमकर निशाना साधा है।

Arvind Kejriwal Arrest : भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी किया नया पोस्टर

Arvind Kejriwal Arrest : सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को जमकर घेरा। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया पोस्टर जारी कर जमकर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को जमकर घेरा

भाजपा के दिल्ली प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल को 'भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह' बताते हुए नया पोस्टर जारी कर कहा "भ्रष्टाचारी चाहे जेल के अंदर हो या बेल पर बाहर, भ्रष्टाचारी, भ्रष्टाचारी ही होता है!"

दरअसल, भाजपा यह मान कर चल रही है कि अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने स्टाइल में चुनाव प्रचार अभियान को नई दिशा देने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए भाजपा एक बार फिर से केजरीवाल और आप को भ्रष्टाचार के ही मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही भाजपा आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को 'खालिस्तानी फंडिंग' मिलने के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है। भाजपा केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाकर दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की जनता को भी एक संदेश देना चाहती है।

ये भी पढ़ें..

Arvind Kejriwal Press Confrence: अगर भाजपा की सरकार बनती है तो योगी को सीएम पद से हटा दिया जाएगा- केजरीवाल

Kejriwal Bail : केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, 2 जून को करना होगा सरेंडर