Amarnath Yatra 2024:अमरनाथ यात्रा में नौ दिन में 1.82 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

पिछले नौ दिनों में कश्मीर में 1.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। सोमवार को 5,803 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 

Amarnath Yatra 2024:अमरनाथ यात्रा में नौ दिन में 1.82 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2024: पिछले नौ दिनों में कश्मीर में 1.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। सोमवार को 5,803 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 

5,803 यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अधिकारियों ने बताया, "आज 5,803 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। 88 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 1862 यात्रियों को लेकर सुबह 3.10 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप (Baltal Base Camp) के लिए रवाना हुआ, जबकि 3941 यात्रियों का दूसरा जत्था 130 वाहनों के दूसरे काफिले में सुबह 4 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (Pahalgam) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।" 

मौसम विभाग ने जारी की ए़डवाइजरी

मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना जताई है। श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग (Baltal Marg) से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर 'दर्शन' करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों ताथ गुफा मंदिर में 124 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) बनाये गए हैं। इस साल की यात्रा के दौरान 7 हजार से ज्यादा सेवादार यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

उत्तराखंड में 6 जून को रोकी गई थी यात्रा 

वहीं, मौसम विभाग (weather department) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में 6 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। राज्य में 6 से 7 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना थी। इस दौरान राज्य में 64.5-115.5 mm से 115.5-204.4 mm तक वर्षा होने की आशंका थी।