Agra News: आगरा में महिला दरोगा से बदतमीजी करने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड, बदले महिला कर्मियों के ड्यूटी के नियम

यूपी के आगरा में महिला सिपाहियों व अधिकारियों को लेकर ACP सुकन्या शर्मा ने नए दिशा निर्देश दिए। महिला सिपाहियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार के मामलें सामने आ रहे थे, जिनको लेकर अब महिला पुलिस के आला अफसर काफी सख्त हो गए है।

Agra News: आगरा में महिला दरोगा से बदतमीजी करने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड, बदले महिला कर्मियों के ड्यूटी के नियम

Agra News: यूपी के आगरा में महिला सिपाहियों व अधिकारियों को लेकर ACP सुकन्या शर्मा (ACP Sukanya Sharma) ने नए दिशा निर्देश दिए। महिला सिपाहियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार के मामलें सामने आ रहे थे, जिनको लेकर अब महिला पुलिस के आला अफसर काफी सख्त हो गए है। हाल ही में महिला दरोगा ने एत्माद्दौला इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्र पर अश्लील हरकत के आरोप लगाए जिस पर इंस्पेक्टर दुर्गेश को सस्पेंड कर दिया गया।

महिला दरोगा से करते थे अश्लील बातें 

महिला दरोगा ने एत्माद्दौला इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्र पर थाने में जबरन किस करने, साथ में सोने की बात, रात 12 बजे कॉल कर रूम पर बुलाने और छुट्‌टी पर घर न जाकर अपने आवास पर बुलाने के आरोप लगे।

जिसके बाद सोमवार को ACP सुकन्या शर्मा ने सभी महिला दरोगाओं की बैठक बुलाई। इस दौरान महिला दरोगाओं से पूछा गया कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं।  जिस पर कई महिला दरोगाओं ने अपनी बात खुलकर रखी और सीनियर पुलिस अफसरों द्वारा किये जा रहे गलत कृत्य के खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई। इन शिकायतों का अब पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लिया।

आगरा में बदले महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के नियम 

आगरा में लगातार आ रहे महिला कर्मियों के साथ बदतमीजी और छेड़खानी की खबरों के बीच अब नये नियम बनाये गए। इसके अंतर्गत महिलाओं को लेकर कई तरह के बदलाव किये गए है। तो चलिए आपको विस्तार से बताते है कि क्या बदलाव हुए है -

नए आदेश के अनुसार अब सूर्यास्त बाद महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नही लगाई जायेगी।

अगर विशेष परीस्थिती में ऐसा करने पड़ रहा है तो साथ में 2 महिलाओं की ड्यूटी लगाई जायेगी। 

इसके साथ ही थाना परिसर से बाहर रह रहीं महिला पुलिस कर्मियों को रात में न बुलाने की बात कही गई है। अगर विशेष परिस्थिति में बुला रहें तो सरकारी वाहन से लाएं और ले जाएं।

महिला पुलिस कर्मी को थाना प्रभारी या किसी पुरुष अधिकारी के हमराह में ड्यूटी न लगाएं। अगर हमराह में ड्यूटी ले जाना जरूरी है तो 2 साथ में महिला पुलिस कर्मी हों।

वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की ड्यूटी ली जाए। हमराह ड्यूटी, वीवीआईपी ड्यूटी और अन्य बाहर की ड्यूटी न लगाएं।

साथ ही जिस महिला पुलिस कर्मी के 2 साल से कम उम्र के बच्चे हैं, उन्हें ड्यूटी के बीच में 1 घंटे का ब्रेक दिया जाए।

महिला पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम दिन के समय थाना कार्यालय या ACP कार्यालय पर ही किया जाए।

चलिए अब आपको बताते है क्या है वो पूरा मामला जिसे लेकर महिला आला अफसरों की बैठक हुई - 

महिला दरोगा ने प्रभारी निरीक्षक पर थाने में किस करने का लगाया आरोप

पीड़ित महिला दरोगा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की उन्होंने एक लेटर में लिखा- मैं एत्माद्दौला थाने में तैनात हूं। मैंने 19 मार्च 2024 को थाना एत्माद्दौला पर आमद कराई। इसके बाद से प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र मुझे फोन पर अश्लील कमेंट करते हैं। ऑफिस में भी बैठकर अश्लील हरकत करते हैं। होली के दिन ऑफिस में अचानक मेरे पास आए और जबरन पकड़ लिया। मुझे किस करने लगे, जब मैंने मना किया तो धमकाने लगे। कहा- अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी और किसी से कुछ कहा तो तुम्हारी रिपोर्ट दे दूंगा। तुम्हारी नई नौकरी छूट जाएगी।कमरे पर सोने को बुलाते हैं


पीड़ित महिला दरोगा ने लेटर में लिखा- प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र मुझे आए दिन अपने आवास पर बुलाते हैं। अपने आवास पर सोने के लिए बुलाते हैं। जब मैंने थाने से बाहर कमरा लेने की बात कहीं तो इन्होंने मेरी रपट लिखा दी। कहने लगे कि तुम थाने में ही रहोगी, थाने से बाहर कमरा नहीं लेना। नौ जून को मेरी छुट्टी पर रवानगी के समय मेरी रवानगी मना कर दिया। कहने लगे कि छुट्टी पर तुम नहीं जाओगी। मेरे साथ मेरे कमरे पर रहो। घरवालों से शादी करने को मना कर दो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।

पीड़ित महिला दरोगा ने लेटर में आगे लिखा- 20 जून को प्रभारी निरीक्षक की रात 12 बजे कॉल आई। कहने लगे कि बहुत गर्मी हो रही है। मेरे कमरे में AC लगा है, यहां आकर सो जाओ। मैंने उनको मना कर दिया तो कहने लगे कि यह तुमने अच्छा नहीं किया। मैं तुमको इस थाने में रहने नहीं दूंगा। बदनाम कर दूंगा।