Aditya Roy Kapoor: क्रिकेटर बनते बनते एक्टर बन गये आदित्य रॉय कपूर,उनके जन्मदिन पर जानियें उनके जीवन की दिलचस्प बातें

आदित्य ने साल 2009 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

Aditya Roy Kapoor: क्रिकेटर बनते बनते एक्टर बन गये आदित्य रॉय कपूर,उनके जन्मदिन पर जानियें उनके जीवन की दिलचस्प बातें

Aditya Roy Kapoor: आशिकी 2 से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरु करने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर का आज जन्मदिन है। आदित्य आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य को बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर के रुप में देखा जाता है। 

फिल्मी परिवार से हैं आदित्य

मुंबई में 16 नवंबर 1987 को आदित्य राय कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम कुमुद रॉय कपूर मां का नाम सैलोम आरोन है। आदित्य मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं, तो वहीं मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन के देवर हैं। बॉलीवुड के एक मशहूर परिवार से तालुक रखने के बावजूद आदित्य रॉय कपूर ने अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है।

बनना चाहते थे क्रिकेटर

आदित्य क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे जिसके लिए वह ट्रेनिंग भी लिया करते थे। वो अपने स्कूली दिनों में भी क्रिकेटर बनने पर ही ध्यान दिया करते थे। हालांकि धीरे-धीरे उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ने लगी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग अपनी मां से ही एक्टिंग की बारीकियां सिखी और इस फील्ड में आने का मन बनाया। 

फिल्मी करियर

आदित्य के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर सलमान खान के साथ सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। इसके बाद आदित्य ने साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म 'एक्शन रीप्ले' में भी काम किया था। ऋतिक रोशन की फिल्म 'गुजारिश' में भी सपोर्टिंग रोल में थे आदित्य। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम किया जैसे दावत-ए-इश्क, फितूर, ओके जानु, कलंक, मलंग, ये जवानी है दीवानी सहित कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। आदित्य के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही वो अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे।

आशिकी 2 से मिली पहचान 

साल 2013 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म आशिकी आई। इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था। आशिकी एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म थी। इस फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक जोरदार कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'आशिकी 2' ने 109 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था जबकि फिल्म की लागत सिर्फ 15 करोड़ रुपये थी।

आशिकी 2 से शुरु हुए आशिकी के फसाने

फिल्म आशिकी 2 में काम करने के साथ ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। इस फिल्म के बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। आशिकी 2 के बाद दोनों फिल्म ओके जानू में दिखाई दिए थे। हालांकि, आदित्य और श्रद्धा के रिश्ते को अभिनेत्री के परिवार ने कभी भी स्वीकार नहीं किया था, श्रद्धा की मां को हमेशा से लगता था कि आदित्य श्रद्धा के करियर पर बोझ बन रहे हैं, जिसकी वजह से साल 2016 में दोनों की राहें अलग हो गई थीं।

अनन्या पांडे को कर रहे डेट

दरअसल, काफी समय से आदित्य और अनन्या के लिंकअप की खबरें सामने आ रही हैं। आदित्य और अनन्या कई बार साथ घूमते दिखते हैं तो कभी बॉलीवुड पार्टियों में साथ पहुंचते दिखाई देते हैं। हाल ही में अनन्या ने करण जौहर के शो में कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि अनन्या और आदित्य डेट कर रहे हैं।