The Great Indian Kapil Show: कपिल और सुनील ग्रोवर की लड़ाई थी पब्लिक स्टंट, गुत्थी ने खोल दी पोल

टेलीविजन वर्ल्ड के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवरइन दिनों सुर्खियों में है।कपिल औऱ सुनील के फैंस के लिए गुड न्यूज है। खबरें हैं कि ये दोनों बहुत जल्द ही ओटिटी प्लेटफॉर्म पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आने वाले हैं।

The Great Indian Kapil Show:  कपिल और सुनील ग्रोवर की लड़ाई थी पब्लिक स्टंट, गुत्थी ने खोल दी पोल

The Great Indian Kapil Show: टेलीविजन वर्ल्ड के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इन दिनों सुर्खियों में है।कपिल औऱ सुनील के फैंस के लिए गुड न्यूज है। खबरें हैं कि ये दोनों बहुत जल्द ही ओटिटी प्लेटफॉर्म पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में नजर आने वाले हैं। जब से इस बात की जानकारी सामने आई है तब से कपिल के फैंस खुशी से झूम उठे है। करीब 7 सालों बाद दोनों को एक साथ एक स्टेज पर देखा जायेगा। जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।नेटफ्लिक्स पर आने वाला ये शो अब विदेशों में भी स्ट्रीम होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल संग लड़ाई का सुनील ने खोला राज

कपिल और सुनील ग्रोवर काफी लंबे समय बाद एक बार फिर एक साथ लोगों को हंसाते नजर आएंगे। कभी इन दोनों की लड़ाई ने खूब सूर्खियां बटोरी थीं, वहीं हाल ही में सुनील ने कपिल शर्मा के साथ अपनी लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है और कपिल के साथ अपनी लड़ाई को पब्लिक स्टंट बताया। सुनील ने कहा कि उस समय नेटफ्लिक्स इंडिया में नया-नया आया था तो हमें लगा कि टेलीविजन के दर्शकों को बांध के रखने के लिए कुछ करना पड़ेगा और इस तरह हमने लड़ाई कर दर्शकों के सामने पब्लिसिटी स्टंट किया। 'सुनील ने कहा, "ठीक पहले फ्लाइट में चढ़ते समय कपिल शर्मा शो की टीम ने मुझसे पूछा कि हम इसे प्रमोट करने के लिए क्या कर सकते हैं और हमें यही विचार आया।'' सुनील ग्रोवर ने कहा कि वो अब "घर वापस" आ गए हैं। इस शो का हिस्सा बनना खुशी की बात है। 

इस दिन होगा शुरु

 जब से इस बात की अनाउंसमेंट हुई है कि कपिल शर्मा का शो वापस आने वाला है तब से इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि यह शो कब से शुरु होगा। बता दें कि शो में सुनील ग्रोवर के साथ कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और कीकू शारद भी नजर आने वाले हैं। वहीं शो में बतौर जज अर्चना पूरन सिंह ही हैं। हाल ही में  शो का प्रोमो भी सामने आ गया है , जिसमें सुनील ग्रोवर को उनके पॉपुलर कैरेक्टर गुत्थी बने दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शो के पहले गेस्ट कपूर फैमिली से रणबीर कपूर और नीतू कपूर होने वाले हैं। और ये शो 30 मार्च से नेटफ्ल्क्सि पर स्ट्रीम होगा।