UP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी, अखिलेश यादव ने समाजवादी न्याय यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में जातिगत जनगणना की आवाज को बुलंद करते हुए अखिलेश ने इस यात्रा की शुरुआत की है।

UP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी, अखिलेश यादव ने समाजवादी न्याय यात्रा को दिखाई हरी झंडी

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 16 नवंबर को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से सामाजिक न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखायी। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में जातिगत जनगणना की आवाज को बुलंद करते हुए अखिलेश ने इस यात्रा की शुरुआत की है। 

जातीय जनगणना कराने की मांग

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी जिन्हें सम्मान नहीं दे सकी। हमने उन्हें जगाने के लिए सामाजिक न्याय यात्रा की शुरुआत की है। ये यात्रा जनता को जागरुक करने के लिए है। यह यात्रा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा  कि हम जातीय जनगणना कराए जाने की मांग करते हैं। ताकि जाति के नाम पर ध्रुवीकरण को रोका जा सके। देश का लोकतंत्र और संविधान बचाया जा सके। 

25 नवंबर को बिजनौर में होगा समापन

अखिलेश ने आगे कहा कि हमारी मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल हो, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, शिक्षा का प्राइवेटलाइजेशन रोका जाए। शिक्षा में व्यापार को बंद करना चाहिए। अब 25 नवंबर को बिजनौर में यात्रा का समापन होगा।

‘जातीय जनगणना से सभी वर्गों का विकास संभव’ 

स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म पर दिए गए बयानों पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में जाति व धर्म को लेकर नफरत नहीं होनी चाहिए। जो धर्म जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार करना चाहिए। पत्रकार भी सवाल न पूछें न खबर चलाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई चलती रहनी चाहिए और जातीय जनगणना होनी चाहिए। इसी से सभी वर्गों का विकास संभव है। 

बता दें कि समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना को लेकर लगातार आवाज बुलंद कर रही है। यही कारण है कि अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कभी साइकिल यात्रा तो कभी सामाजिक न्याय यात्रा के जरिए जनता को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सपा एक तरफ बीजेपी पर दबाव बनाने का काम कर रही हैं तो, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को भी चुनौती दे रही हैं।