Winter session of UP Legislature: ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दिया जवाब, कहा- अफवाहें फैलाना सपा का काम

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि शोर मचाना और नियमों का उल्लंघन करना समाजवादी पार्टी के डीएनए में है।

Winter session of UP Legislature:  ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दिया जवाब, कहा- अफवाहें फैलाना सपा का काम

Winter session of UP Legislature:  उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के दूसरे ने विपक्ष ने जमकरा हंगामा किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि शोर मचाना और नियमों का उल्लंघन करना समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के डीएनए में है। मच्छरनजित रोगों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) बुधवार को विधानसभा में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे खुद प्रतिदिन 3-4 अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंत्री पांच साल में पांच अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। डेंगू पूरी तरह से काबू में है। हमें डेंगू सहित सभी बीमारियों की गंभीरता का अंदाजा है। स्वास्थ्य महकमा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा रहा है। साल 2017 से पहले अस्पतालों की जो हालत थी, विपक्ष को उसकी तुलना आज की तस्वीर से करनी चाहिए। आज का न्यू उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

ये भी पढ़ें- UP assembly session: सीएम योगी का सपा पर हमला , हर मुद्दे का राजनीतिकरण करके समाज में अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश

योगी सरकार ने बीमारियों पर पाया काबू- पाठक

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन में कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसी सरकार ने संचारी रोग अभियान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया था। हमारी सरकार ने 13 विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रदेश में साल भर में तीन बार व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर बीमारियों पर काबू पाया।

सपा ने हथियार के बल पर किया शासन- ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि शोर मचाना और नियमों का उल्लंघन करना समाजवादी पार्टी के डीएनए में है। मच्छरनजित रोगों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। यह लोग जनता को गुमराह कर हथियार के बल पर शासन चलाते थे। आज भाजपा शासनकाल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। पिछली सरकार में सपा के लोग अस्पतालों और चिकित्सकों से वसूली करते थे।

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश को कहा राजकुमार

उन्होंने कहा कि राजकुमार को ये होश नहीं कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। सपा शासन में ब्लड सेपरेटर मशीन केवल बड़े जिलों में उपलब्ध होती थी। हमारी सरकार ने सभी जनपदों में ब्लड सेपरेटर मशीनें उपलब्ध कराई। सपा शासन में कुछ ही जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध थी, भाजपा सरकार ने हर जिले में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई। समाजवादी पार्टी की सरकार में गोरखपुर में इंसेफ्लाइटिस का कहर था। हमारी सरकार ने संचारी रोग चलाकर शत-प्रतिशत इस रोग पर काबू पाया।