Sri Lanka Cricket Board : भारत से करारी हार के बाद, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भंग

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की टीम से बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है।

Sri Lanka Cricket Board : भारत से करारी हार के बाद,  श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भंग

Sri Lanka Cricket Board:  वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की टीम से बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में भी घमासान की स्थिति बनी थी जिसके बाद आज श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भंग कर दिया गया।

 भारत के खिलाफ 2 नवंबर को खेले गए मैच में पूरी टीम 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 55 रन बनाकर सिमट गई। जिसके बाद आज सुबह ये बड़ा कदम उठाया गया।