Bulandshehar hadsa: बुलंदशहर में नहर में गिरी तेज रफ्तार कार 3 के शव बरामद, 3 की तलाश जारी, 2 सुरक्षित

यूपी के बुलंदशहर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी कार नहर में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की तलाश जारी है। वहीं SDRF की टीम ने 2 को सुरक्षित बचा लिया है।

Bulandshehar hadsa: बुलंदशहर में नहर में गिरी तेज रफ्तार कार 3 के शव बरामद, 3 की तलाश जारी, 2 सुरक्षित

Bulandshehar hadsa: यूपी के बुलंदशहर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी कार नहर में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की तलाश जारी है। वहीं SDRF की टीम ने 2 को सुरक्षित बचा लिया है। बता दें कि कार में 8 लोग सवार थे और यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। 

शादी समारोह में जा रहे थे सभी 

जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे, इस दौरान बारिश के चलते तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जहांगीरपुर की कपना नहर में गिर गए। घटना से  इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार सवार लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए। पुलिस को अभी तक 3 लोगों के शव मिल चुके हैं वहीं बाकि 3 लोगों की तलाश जारी है। SDRF और अन्य टीम उनकी तलाश में जुटी है।

सीएम योगी ने जताया दुख

वहीं, इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे को लेकर बुलंदशहर के एडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि, "शेरपुर गांव के निवासी किसी वैवाहिक समारोह के लिए जा रहे थे। लेकिन उनकी गाड़ी एक नहर में गिर गई। हमें रात में 3 लोगों का शव मिल चुका था। बाकि लोगों की तलाशी जारी है। SDRF और अन्य टीम तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि 3 लोग अभी लापता हैं।