Shiv Pratap Yadav: बलरामपुर से विधायक और सपा के MLA डॉ. एसपी यादव का निधन, गुरुग्राम में ली आखिरी सांस

डॉ यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक निवास बलरामपुर में होगा। वहीं दूसरी ओर उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

Shiv Pratap Yadav: बलरामपुर से विधायक और सपा के MLA डॉ. एसपी यादव का निधन, गुरुग्राम में ली आखिरी सांस

Shiv Pratap Yadav: आज शुकवार 26 जनवरी को सुबह सवा 8 बजे समाजवादी पार्टी के नेता और बलरामपुर से विधायक डॉ. एसपी यादव का निधन हो गया। दरअसल वरिष्ठ नेता और गैंसड़ी विधान सभा से विधायक डॉ एसपी यादव लंबे संय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे, और इसी के चलते आज शुक्रवार को उनका निधन हो गया। डॉ यादव ने आज सुबह करीब सवा 8 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

लोकदल से शुरु किया राजनीतिक सफर 

डॉ यादव ने लोकदल से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। इसके बाद डॉ यादव गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र से 4 बार विधायक और समाजवादी सरकार में 2 बार मंत्री रह चुके थे।

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार 

डॉ यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक निवास बलरामपुर में होगा। वहीं दूसरी ओर उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ यादव के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी  के तमाम नेताओं ने शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद से ही जिले के सपा नेता और कई अन्य लोग उनके आवास पर दुख जताने पहुंच रहे हैं।