CM Yogi Inaugurated 38 Fire Stations: सीएम योगी ने 38 अग्निशमन केंद्रों का किया लोकार्पण, बोले-जल्द ही तहसील स्तर पर होंगे फायर स्टेशन

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि संकट के समय अग्निशमन सेवाओं की भूमिका से सभी भली भांति परिचित हैं। इसी को ध्यान में रखकर वर्ष 1944 में प्रदेश में विभाग का गठन किया गया।

CM Yogi Inaugurated 38 Fire Stations: सीएम योगी ने 38 अग्निशमन केंद्रों का किया लोकार्पण, बोले-जल्द ही तहसील स्तर पर होंगे फायर स्टेशन

CM Yogi Inaugurated 38 Fire Stations: UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण किया। वहीं इस मौके पर 35 अग्निशमन वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया। सीएम योगी ने प्रदर्शनी भी देखी। जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें उपकरणों को लेकर जानकारी दी।

हर तहसील स्तर पर होगा एक-एक फायर स्टेशन: योगी

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि संकट के समय अग्निशमन सेवाओं की भूमिका से सभी भली भांति परिचित हैं। इसी को ध्यान में रखकर वर्ष 1944 में प्रदेश में विभाग का गठन किया गया। साल 1944 से 2017 के बीच 73 वर्षों में मात्र 288 फायर स्टेशन स्थापित किये गए। जबकि पिछले 7 वर्षों में 71 नए फायर स्टेशन स्थापित किए गये। आज हम प्रदेश में तेजी के साथ तहसील स्तर पर एक-एक फायर स्टेशन स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

विभाग की सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए दिये गए 1400 करोड़ रुपये

सीएम योगी ने आगे कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पूरे देश में ऐसा राज्य होगा, जहां तहसील स्तर पर भी फायर स्टेशन होंगे। हमने कानून व्यवस्था में व्यापक रिफॉर्म के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। साथ ही उनके नवीनीकरण के लिए समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम आगे बढ़ाए गए हैं। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में आज अग्निशमन विभाग प्रदेश की इमरजेंसी सेवाओं में एक बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए अपने आप को सक्षम कर रहा है। हमने विभाग की सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अब तक लगभग 1400 करोड़ रुपये दिये हैं।

योगी ने कहा कि आज एसडीआरएफ की छह कंपनियां काम कर रही हैं। साथ ही साथ प्रदेश के अंदर स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन करते हुए महत्वपूर्ण इमारतों और संस्थाओं की सुरक्षा के दायित्व को भी पूरा किया गया है। इन प्रयासों काे आगे बढ़ाते हुए हम प्रदेशवासियों, निवेशकों और टूरिस्ट के विश्वास को और मजबूत करने की इच्छा रखते है। इसी के तहत पहले चरण में जनपद स्तर और दूसरे चरण में तहसील स्तर पर एक से डेढ़ वर्ष में फायर स्टेशन स्थापित किये जाएंगे।