Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आतिशी का बयान 'रेड में भ्रष्टाचार का एक पैसा भी मिला तो सबूत पेश करे बीजेपी'

Sanjay Singh Arrest: इस वक्त आप पार्टी में काफी हलचल मची हुई है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में बीते बुधवार को राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आतिशी का बयान 'रेड में भ्रष्टाचार का एक पैसा भी मिला तो सबूत पेश करे बीजेपी'

Sanjay Singh Arrest: इस वक्त आप पार्टी में काफी हलचल मची हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi liquor scam case) में बीते बुधवार को राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रिमांड में लेने के लिए ईडी आज आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी चार अक्टूबर को हुई थी। ईडी ने संजय सिंह से शराब घोटाला मामले के तहत लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। 

किस आधार पर की गई संजय सिंह की गिरफ्तारी, प्रमाण दें- आतिशी

संजय सिंह की गिरफ्तारी के दूसरे दिन यानी गुरुवार को दिल्ली सरकार में मंत्री दिल्ली आतिशी (Aatishi) ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया जिसमें उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा (BJP) को घेरा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि संजय सिंह को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है, अगर उनके घर से एक रुपये भी ईडी को मिले हों तो बीजेपी उसका सबूत दे। 

आतिशी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संजय सिंह को महज इस लिये गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वो पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार पर लगातार आवाज उठा रहे थे। आतिशी के बाद मंत्री गोपाल राय ने भी प्रेस वार्ता कर आतिशी के सुर से सुर मिलाया। उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी देर में आप के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद CM केजरीवाल पहुंचे उनके घर कहा- 'हम कोर्ट जाएंगे'

आप नेत्री आतिशी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर अपनी बयानबाजी को लेकर यहीं नहीं रुकीं उन्होंने  भाजपा को भ्रष्टाचार का सबूत पेश करने की चुनौती तक दे डाली। उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी को चुनौती देना चाहती हूं कि अगर संजय सिंह के आवास से भ्रष्टाचार का एक रुपया भी मिले तो पहले सबूत पेश करे। मैं बीजेपी को संजय सिंह के पैतृक घर और उनके बैंक लॉकर पर छापा मारने के लिए ईडी, सीबीआई भेजने के लिए आमंत्रित करती हूं। मैं चुनौती दे सकती हूं कि उनके यहां भ्रष्टाचार का एक पैसे नहीं मिलेगा।"

बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 14 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद लोगों में से एक हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी से अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।