Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद CM केजरीवाल पहुंचे उनके घर कहा- 'हम कोर्ट जाएंगे'

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सांसद संजय सिंह के गिरफ्तार होने को बाद उनके घर पंहुचे। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल भी मौजूद थीं।

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद CM केजरीवाल पहुंचे उनके घर कहा- 'हम कोर्ट जाएंगे'

Sanjay Singh Arrest:आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सांसद संजय सिंह के गिरफ्तार होने को बाद उनके घर पंहुचे। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल भी मौजूद थीं। केजरीवाल ने संजय सिंह के परिवार से मिलने के बात मीडिया से बात की। सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ वो कोर्ट जाएंगे।

सीएम केजरीवाल ने मीडिया से कहा, "सुबह से शाम तक संजय का सारा घर छान मारा। सारे तकीये और गद्दे छान मारे लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर उसके बाद शाम को ये लोग गिरफ्तार करके ले गए। अब चुनाव आ रहे हैं और जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से प्रधानमंत्री बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। क्योंकि उनको लग रहा है कि अगर ये अलायंस सफल हो गया जोकि होगा तो फिर मोदी हार रहे हैं। वो बुरी तरह से हार रहे हैं। उसी बौखलाहट का नतीजा है कि उनको (संजय सिंह) आज गिरफ्तार किया गया है।"

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने कहा "अरविंद केजरीवाल भी जल्द जेल के सलाखों में होंगे"

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "अभी तो देखिए 2024 तक बहुत से लोग गिरफ्तार होंगे। न जानें किस-किस को गिरफ्तार करेंगे। संजय सिंह एक शेर हैं। वो कोई घबराने वाला आदमी नहीं है। प्रधानमंत्री को गलतफहमी है कि वो गिरफ्तारियां करके हमें डरा देंगे और झुका देंगे। हम डरने वाले लोग नहीं हैं। हम सच्चाई के रास्ते पर निकले हैं और जो भी इसका खामियाजा होगा उसको हम भुगतेंगे। हम कोर्ट में केस करेंगे और सड़क पर भी लड़ेंगे।"