Paris Olympics 2024 Llive Updates : 12 साल बाद मनु भाकर ने भारत के लिए रचा इतिहास, शूटिंग में मेडल जीतने वली पहली भारतीय महिला

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Paris Olympics 2024 Llive Updates : 12 साल बाद मनु भाकर ने भारत के लिए रचा इतिहास, शूटिंग में मेडल जीतने वली पहली भारतीय महिला

Paris Olympics 2024 Llive Updates : पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। आपको बता दें साल 2017 में मनु भाकर ने इंटरनेशनल करियर में डेब्यू किया था। इसके साथ ब्यूनस आयर्स में 2018 युवा ओलंपिक खेलों में मनु ने गोल्ड मेडल जीता था।

मनु ने मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग में आजमाया हाथ

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हुआ था। छोटी उम्र से ही मनु ने खेलों में गहरी रुचि दिखाई और शूटिंग से पहले मनु मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग जैसे दूसरे खेल भी अपना हाथ आजमा चुकी है। आज वह निशानेबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे होनहार युवा एथलीटों में से एक हैं। आपको बता दें कि, मनु की मां सुमेधा भाकर बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। वहीं पिता की ख्वाहिश थी कि बेटी बॉक्सर बने। लेकिन मनु और उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मनु के बड़े भाई पहले बॉक्सिंग करते थे। बता दें मनु के बड़े भाई को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल भी मिला था।

मनु की मां ने मानी शिक्षक की सलाह 

मनु की मां एक स्कूल में प्रिंसिपल थी। स्कूल के एक शिक्षक ने मनु को खेलों में डालने की सलाह दी थी। शिक्षक ने कहा, 'कि अगर मनु डॉक्टर भी बन गई तो उसे कौन जानेगा। यदि मनु खेल में देश के लिए मेडल जीतेगी तो देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उसे जानेगी।' इसके बाद मनु ने खेलों को अपनाया।

शूटिंग में भारत ने 12 साल बाद जीता मेडल  

मनु भाकर ने ओलंपिक 2024 में शूटिंग में 12 साल बाद देश को मेडल दिलाया। आपको बता दें कि, शूटिंग में भारत का ये 5वां मेडल है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, 2008 में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल और 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर मेडल साथ ही गगन नारंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश का नाम रौशन किया था। और 2024 में भारत को मनु ने ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया। मनु भारत की पहली महिला शूटर हैं जिन्होंने ओलंपिक खेलों में मेडल जीता।

जीत के बाद मनु ने कहा

ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद एक इंटरव्यू में मनु ने कहा, 'मैं अपने पुराने दिनों को याद कर रहीं हूं, मेरे  पेरेंट्स ने शुरू से ही मुझे सपोर्ट किया है। मैं जिस खेल को खेलती थी। मेरे माता-पिता पूरे दिल से मुझे सपोर्ट करते थे। आज मैं जो कुछ भी अपने देश के लिए कर पा रही हूं, उसका पूरा श्रेय मेरे पेरेंट्स को जाता है'। इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैं गीता बहुत पढ़ती हूं। इससे फोकस करने में मदद मिलती है। आज के मैच में मैंने आखिर तक टारगेट पर फोकस किया। मैं खुश हूं। भारत इससे ज्यादा डिजर्व करता है। उम्मीद है कि बाकी इवेंट में भारत और मेडल जीतेगा।' 

पीएम मोदी ने एक्स पर जीत की बधाई दी 

मनु भाकर की इस एतिहासिक जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'यह एक खास जीत है। मनु भाकर शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी हैं...शानदार उपलब्धि।' 

2020 टोक्यो ओलंपिक में लिया था हिस्सा

2020 के टोक्यो ओलंपिक में मनु तकरीबन 20 मिनट तक निशाना नहीं लगा पाई थी। बता दें महज 14 शॉट लगाने के बाद मनु इस रेस से बाहर हो गई थी। हालांकि, उन्हें निराशा हुई इस बात की लेकिन इसके बाद भी मनु ने हार नहीं मानी। और इस साल के ओलंपिक में मनु ने जीत दिलाकर अपना और देश का नाम रौशन किया।