PM Narendra Modi Russia Visit: दो दिवसीय रुस दौरे पर पीएम मोदी, मास्को में भारतवंशियों को किया संबोधित कहा- भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई और 9 जुलाई को रूस दौरे पर है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने मॉस्को में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- चुनौती को चुनौती देना मेरे DNA में है।

PM Narendra Modi Russia Visit: दो दिवसीय रुस दौरे पर पीएम मोदी, मास्को में भारतवंशियों को किया संबोधित कहा- भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है

PM Narendra Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई और 9 जुलाई को रूस दौरे पर है।आज उनके दौरे का दूसरा दिन (DAY 2 OF PM Narendra Modi Russia Visit)है। इस दौरान उन्होंने मॉस्को में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- चुनौती को चुनौती देना मेरे DNA में है।आज दुनिया भारत का विकास देखकर आश्चर्यचकित है। हमारे पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सिस्टम है।

भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है - पीएम 

पीएम ने आगे कहा- भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है, हमारा सुख-दुख का साथी। पीएम ने कहा- मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लेकर आया हूं।

तीसरी बार PM बनने के बाद पहली बार मास्को दौरे पर पीएम

तीसरी बार PM बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला दौरा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीसरी बार PM बनने के बाद मेरा पहला संवाद मॉस्को में हो रहा है। मुझे आज शपथ लिए पूरा एक महीना हो गया है। मैंने प्रण लिया था, मैं तीसरी टर्म मे तीन गुणा रफ्तार से काम करूंगा।

सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी - पीएम मोदी

वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा- रूस भारत का भरोसेमंद दोस्त है। हमारे रूसी दोस्त इसे दुधवा कहते हैं, हम इसे दोस्ती कहते हैं। रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना भी माइनस में चला जाए दोनों देशों की दोस्ती गर्मजोशी के चलते प्लस में रही है। हमारा रिश्ता म्युचल रिस्पेक्ट पर टिका है। घर-घर में गाना गाया जाता है- सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी। ये गाना भले ही पुराना हो गया हो पर सेंटीमेंट अब भी एवरग्रीन हैं। भारत-रूस के रिश्तों को सिनेमा ने आगे बढ़ाया। हमारे रिश्तों की दृढ़ता बार-बार परखी गई है। हमने हर चुनौती पार की है।

यह भी पढ़ें- PM Modi 2 day In Russia:राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की मानी बात, वापस लौटेंगे युद्ध में तैनात भारतीय - सूत्र