Modi's new cabinet: मोदी की नई कैबिनेट में 71 शामिल, पीएम के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ

देश में एक बार फिर NDA की नई सरकार बन गई है। रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम के अलावा 60 मंत्री बीजेपी और 11 अन्य दलों के हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बने है। इस बार उन्होंने अपना सबसे बड़ा मंत्रिपरिषद बनाया है। इसमें कुल 71 मंत्री हैं।

Modi's new cabinet: मोदी की नई कैबिनेट में 71 शामिल, पीएम के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ

Modi's new cabinet: देश में एक बार फिर NDA की नई सरकार बन गई है। रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम के अलावा 60 मंत्री बीजेपी (BJP) और 11 अन्य दलों के हैं। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) बने है। इस बार उन्होंने अपना सबसे बड़ा मंत्रिपरिषद बनाया है। इसमें कुल 71 मंत्री हैं। इससे पहले 2014 में 45 और 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके अलावा इस बार 30 कैबिनेट मंत्री हैं। 2019 में 24 और 2014 में 23 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। यानी कैबिनेट मंत्रियों की संख्या में 25% का इजाफा हुआ है। 

5 कैबिनेट कुर्सी गठबंधन को दी गई है। इनमें तेलुगू देशम (Telugu Desam) के के. राममोहन नायडू, जदयू के ललन सिंह, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी और एलजेपी रामविलास के चिराग पासवान शामिल हैं। वहीं मोदी की नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 11 मंत्री शामिली हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कैबिनेट से 36 मंत्रियों को जगह नहीं मिली। वहीं कैबिनेट में इस बार 7 महिलाएं शामिल हैं। 

UP के 10 सांसदों ने राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ 

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा यूपी के 10 सांसदों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। राज्यमंत्री के रूप में जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, अनुप्रिया पटेल, बीएल वर्मा, पंकज चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, कमलेश पासवान, एसपी सिंह बघेल समेत हरदीप सिंह पुरी ने शपथ ली हैं। 

राजनाथ सिंह

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शपथ ली। वे दो बार पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनाथ सिहं तीसरी बार लखनऊ से सांसद बने है और तीसरी बार उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। 

अमित शाह 

गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह (Amit Shah) सांसद चुने गए है। उन्होंने कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल को 7 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। वे इस सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।  वे पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद हैं। पिछली सरकार में अमित शाह गृह मंत्री थे। अमित शाह गुजरात सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। अमित शाह 2014 से 2019 तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे और उनके नेतृत्व में पार्टी ने जीत दर्ज की। 

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) मोदी सरकार 3.0 में भी कैबिनेट मंत्री बने है। नितिन गडकरी संघ के करीब रहे है। वे इस बार नागपुर से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। पिछली सरकार में वे सड़क परिवहन मंत्री रहे। मंत्री रहते हुए उन्होंने रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को तय समय में बनाने के लिए सुर्खियां बटोरी है। 

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम हैं। वे एमपी के चार बार सीएम रह चुके हैं। उन्होंने 2023 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में अपने दम पर पार्टी को जीत दिलाई, लेकिन वे सीएम नहीं बन पाए। शिवराज सिंह चौहान पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। 

निर्मला सीतारमण 

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) नहीं लड़ा। उन्होंने बजट ना होने के कारण चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। मोदी की पिछली सरकार में वे रक्षा और वित्त मंत्री रह चुकी है। वहीं इस बार फिर उन्हें मोदी की कैबिनेट में शामिल किया गया है। 

मनोहर लाल खट्टर

मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वे हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है। उन्हें पहली बार केंद्र के मत्रिपरिषद में जगह मिली है। उन्होंने कांग्रेस के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वे जनता दल, आरजेडी और जदयू में भी रहे। नीतीश कुमार से विवाद के बाद जीतन राम मांझी अपनी अलग पार्टी बनाई। 

चिराग पासवान

चिराग पासवान (Chirag Paswan) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष है। मोदी कैबिनेट में चिराग ने मंत्री पद की शपथ ली। रामविलास पासवान के निधन के बाद वे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वो बॉलिवुड एक्टर भी है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।