Mizoram Election 2023: भाजपा ने मिजोरम के लिए 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भाजपा ने मिजोरम में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

Mizoram Election 2023: भाजपा ने मिजोरम के लिए 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Mizoram Election 2023: भाजपा ने मिजोरम में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की इस पहली लिस्ट को जारी कर दिया।

भाजपा ने हच्छेक विधान सभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुर्जो से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लुआंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

मणिपुर में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।