MP Election: मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक 21.83 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के वोटिंग चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 21.83 फीसदी मतदान हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में मतदान प्रक्रिया जारी है। 

MP Election: मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक 21.83 फीसदी मतदान

MP Election: मध्य प्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के वोटिंग चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 21.83 फीसदी मतदान हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में मतदान प्रक्रिया जारी है। 

2533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 5 करोड़ 60 लाख वोटर्स

मध्यप्रदेश विधासभा चुनाव 2023 में अलग अलग सियासी पार्टियों के 2533 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तो वहीं एमपी के 5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं के हाथों में इन प्रत्याशियों की किस्मत है जिसका फैसला आज होने वाला है। बता दें कि राज्य में शुक्रवार को मतदान शुरु होने से 90 मिनट पहले मॉकपोल कराया गया। उसके बाद मतदान शुरु हुआ।

इन क्षेत्रों में तीन बजे तक होगा मतदान

बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, वहीं शेष विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

प्रदेश में बनाए गए मुख्य मतदान केंद्र और सहायक मतदान केंद्र

प्रदेश में 64626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 64523 मुख्य मतदान केंद्र और 103 सहायक मतदान केंद्र हैं। राज्य में क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या 17032 है, वहीं वल्नरेबल क्षेत्र की संख्या 1316 है। चुनाव के दौरान बाधा पहुंचाने वाले 4028 लोगों की पहचान की गई है और सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

इन मतदान केंद्रों को महिलाएं कर रही हैं संचालित 

राज्य में 5160 मतदान केंद्र पूर्णतः महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इन मतदान केंद्रों पर महिला अधिकारी और कर्मचारियों का दल है, वही दिव्यांग जनों में आत्मविश्वास और सम्मान की दृष्टि से 183 मतदान केंद्र दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। 371 यूथ मैनेज्ड बूथ पहली बार बनाए गए हैं, जबकि 2536 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबलपुर जिले में 50 और बालाघाट में 7 ग्रीन बूथ बनाए गए हैं।

निर्वाचन के दौरान एक एयर एंबुलेंस गोंदिया महाराष्ट्र में उपलब्ध कराई गई है।  इसी तरह मतदान समाप्ति तक एयर एंबुलेंस जबलपुर में उपलब्ध रहेगी। एक हेलीकॉप्टर बालाघाट में रखा जाएगा, जबकि एक अन्य हेलीकॉप्टर भोपाल में उपलब्ध रहेगा।